फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संघ की महिला इकाई ने निकाला पथ संचलन

संघ की महिला इकाई ने निकाला पथ संचलन

Sat, 30 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
संघ की महिला इकाई ने निकाला पथ संचलन
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला शाखा की ओर से शुक्रवार को शंकर आश्रम से पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं और महिलाओं की टोली ने राष्ट्रीय उद्घोष के बीच पथ संचलन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। समिति की महानगर संयोजिका तरुणा सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए पथ संचलन में सबसे आगे एक जीप पर भारत माता के स्वरूप में बालिका को खड़ा किया गया। इसके पीछे बालिकाओं की बैंड टीम मौजूद रही। बैंड टीम के बाद हाथ में दंड (लाठी) लिये बालिकाओं की टोली और उसके पीछे महिलाओं की टोली आबकारी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, शिव चौक, कचहरी पुल, नेहरू रोड, मेघूदत पुलिया से वापस शंकर आश्रम पहुंची, जहां पर पथ संचलन का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, मुकेश सिंघल, नरेंद्र उपाध्याय, बादाम सिंह, पुष्पा सचदेवा, गीता, भावना, पूनम, अंजली, दीपा, मीनल गौतम, आदित्या, ज्योति, मनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed