{"_id":"59a5d7424f1c1be7278b46cb","slug":"191504040770-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल की समस्याओं को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मिले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल की समस्याओं को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मिले कर्मचारी
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मिले कर्मचारी
मेरठ। मेडिकल अस्पताल से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी लखनऊ में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन से मिले। उन्होंने बताया कि मेडिकल में अल्ट्रा साउंड के लिए दो-दो माह का समय दिया जाता है। मांग है कि अल्ट्रा साउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन जिस दिन लिखा जाए, उसी दिन कराया जाए। मेडिकल कॉलेज में 35 साल पहले सरकार ने मरीजों के लिए 58 बेड का वार्ड बनवाया था, जो अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा ढाई वर्षों से कैंसर की सिकाई मशीन बंद पड़ी है। इसके लिए 15 जिलों के मरीज आते हैं, मगर यह चालू नहीं हो सकी है। इसके अलावा 19 सूत्रीय मांग पत्र भी उन्हें दिया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मिलने वालों में सतीश चंद त्यागी, गौतम कुमार, आरएन पांडेय, रविशंकर शर्मा, शंभू सिंह, डीपी सिंह आदि रहे।
मांगों को लेकर कर्मचारी देंगे धरना
मेरठ। मेडिकल कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर उनकी 18 सूत्रीय मांगों का निस्तारण छह सितंबर तक नहीं किया गया तो वे सात सितंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रधानाचार्य के कार्यालय केसामने आंदोलन करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के संबंध में सात सूत्रीय माग पत्र प्रधानाचार्य केकार्यालय में दिया गया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।