{"_id":"599ca1514f1c1bf9298b4710","slug":"191503437137-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग को देनी होगी ऑनलाइन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग को देनी होगी ऑनलाइन रिपोर्ट
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। खाद्य सुरक्षा विभाग को हर छापामारी की रिपोर्ट एफएसडीए मुख्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर देनी होगी। नमूना सैंपलिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
एफएसडीए के अधिकारी को यह जानकारी कार्यालय आकर नहीं, बल्कि उसी स्थान से देनी होगी जहां टीम सैंपलिंग कर रही होगी। साथ ही सीलबंद किए जाने नमूने के बारे में पूरा ब्योरा देना होगा। इतना ही नहीं, नमूना सैंपलिंग में अब अकेले एफएसओ कार्रवाई नहीं कर सकेंगे, बल्कि टीम के साथ कार्रवाई को अनिवार्य कर दिया गया है। छापेमारी की रिपोर्ट का विवरण एफएसडीए मुख्यालय की वेबसाइट में दर्ज होगा। इसके लिए राजकोष नाम के सॉफ्टवेयर को लोड कराया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर में कॉलमवार टेबल में छापामार कार्रवाई के दौरान टीम में मौजूद अफसरों के नाम और लैब में जांच को भेजे गए सैंपल का पूरा विवरण दर्ज करना अनिवार्य है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।