{"_id":"5992128c4f1c1b11468b46f2","slug":"191502745228-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो का अभियान
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो टेंपो जोन में दौड़ रहे 24 टेंपो सीज
मेरठ। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने नो टेंपो जोन में अवैध तरीके से दौड़ रहे ऑटो पर कार्रवाई की। पुलिस ने सीज करने के बाद ऑटो पुलिस लाइन भेज दिए। अवैध ई रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी और मेडिकल कॉलेज तक कोर्ट के आदेश पर नो टेंपो जोन घोषित किया हुआ है। सोमवार सुबह एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने टीआई सुनील कुमार, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित और नदीम खान को अवैध तरीके से दौड़ रहे ऑटो, ई रिक्शा और जुगाड़ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बेगमपुल और कमिश्नरी आवास चौराहे पर खुद एसपी ट्रैफिक मौके पर पहुंचे। टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि सोमवार को नो टेंपो जोन में 24 ऑटो सीज कर पुलिस लाइन भेजे गये हैं। वहीं नौ अवैध ई रिक्शा को भी सीज कर दिया।
जुगाड़ के खिलाफ भी अभियान
शहर में अवैध तरीके से दौड़ रहे जुगाड़ को लेकर अमर उजाला ने अभियान चला रखा है। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को तीन जुगाड़ को सीज कर दिया। एसपी ट्रैफिक ने एक बताया कि पिछले तीन दिनों में एक दर्जन जुगाड़ पर कार्रवाई की गई है। 15 अगस्त के बाद अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।