{"_id":"596a52c14f1c1b44458b4600","slug":"191500140225-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी प्रपोजल में लापरवाही पर बरसे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी प्रपोजल में लापरवाही पर बरसे सांसद
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी प्रपोजल में खामियों पर सांसद ने लगाई क्लास
मेरठ। स्मार्ट सिटी प्रपोजल में खामियों को लेकर सांसद ने नगर निगम अधिकारियों की क्लास लगाई। साथ ही कहा कि नगर निगम अपना कार्य करे। प्रपोजल में ऐसे कार्य का उल्लेख न करें जिसका नगर निगम से कोई लेना देना नहीं है।
शनिवार को महापौर कैंप कार्यालय पर मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए तैयार किये जा रहे प्रोजेक्ट पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। निगम अधिकारियों ने जहां सांसद के सामने स्मार्ट सिटी का प्रपोजल रखा वहीं कराए जा रहे कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। सांसद ने कहा कि सबसे पहले प्रोजेक्ट में पूरे मेरठ महानगर के लिए सीवरेज, सॉलिडवेस्ट, हार्ड वाटर ट्रीटमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल आदि प्रमुख बिंदुओं को प्रोजेक्ट में शामिल कराकर उन पर कार्य कराया जाए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शहर की डेयरियो से निकलने वाले गोबर के निस्तारण के लिए प्रोजेक्ट को भी स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रपोजल में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शहर के गंदे तालाबों को साफ करने तथा शहर की स्ट्रीट लाइटें भी दो प्रकार की लगवाई जाएं। एक जो बिजली से जले व दूसरी जो सोलर लाइट से जले। बैठक में पार्षद रेनू गुप्ता, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता मईनुद्दीन, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, हर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।
खास बातें
स्मार्ट सिटी प्रपोजल की ली प्रगति रिपोर्ट, एक एक बिंदु पर की गई बात