फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   19 kW electricity theft detected in Lakhipura.

Meerut News: लखीपुरा में 19 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
19 kW electricity theft detected in Lakhipura.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जनपद में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विजिलेंस और विद्युत विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। विजिलेंस प्रभारी मेरठ नगर सलीम खान के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ला लखीपुरा में छाता मारकर 19 किलोवाट की बड़े पैमाने पर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि मोहल्ला लखीपुरा निवासी मोहम्मद अतीक द्वारा बड़े स्तर पर कटिया डालकर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। आरोपी इस चोरी की बिजली का इस्तेमाल ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चलाने और भारी घरेलू भार खींचने के लिए कर रहा था। विजिलेंस टीम ने मौके से बिजली चोरी में प्रयुक्त उपकरण और अवैध केबल जब्त कर लिए हैं। विजिलेंस प्रभारी सलीम खान ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अतीक के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना लिसाड़ी गेट में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed