फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंट में गायब नहीं होंगे मोबाइल सिग्नल, लगेंगे टावर

कैंट में गायब नहीं होंगे मोबाइल सिग्नल, लगेंगे टावर

Sat, 18 May 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
कैंट में गायब नहीं होंगे मोबाइल सिग्नल, लगेंगे टावर
कैंट में गायब नहीं होंगे मोबाइल सिग्नल, लगेंगे टावर
विज्ञापन

- मध्य कमान लखनऊ से सिविल एरिया में टावर लगाए जाने के लिए आया पत्र
- प्रधान निदेशक ने कैंट बोर्ड सदस्यों को दिया था आश्वासन
अमर उजाला
मेरठ। लखनऊ से आए मध्य कमान के प्रधान निदेशक बीएस राजेश्वर का पांच दिवसीय दौरा कैंट क्षेत्रवासियोें के लिए सौगात लेकर आया। बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड सदस्यों के साथ हुई बैठक में मोबाइल टावर और संपत्ति खरीद-फरोख्त पर सहमति बनीं थीं। वहीं शुक्रवार को लखनऊ मध्य कमान से सिविल एरिया में मोबाइल टावर लगाने के लिए पत्र प्राप्त हो गया। अब कैंट क्षेत्र के 16 सिविल स्थानों पर मोबाइल टावर लगाने का रास्ता साफ हो गया है।
अपने दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रधान निदेशक बीएस राजेश्वर ने सीईओ प्रसाद चव्हाण के साथ कैंट क्षेत्र के बंगला एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मछेरान, महताब, आबूलेन, लालकुर्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर कैंट बोर्ड द्वारा अवैध निर्माण पर हो रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कैंट बोर्ड सदस्यों के साथ मल्टीलेवल पार्किंग की चर्चा आबूलेन पर की। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लेना चाहिए। इससे यहां लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

सिग्नल जाने की समस्या से मिलेगी राहत
कैंट बोर्ड अधिकारियों के अनुसार अब जल्द ही सिविल एरिया में क्षेत्रवासियों को बार-बार मोबाइल सिग्नल जाने की समस्या से छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके लिए एक-दो महीने में इंडस टावर कंपनी के साथ कागजी कार्रवाई को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान निदेशक की स्कूलों के साथ बैठक
कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कैंट क्षेत्र में स्थित सोफिया, सेंट मेरीज, सेंट जोंस, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और दीवान पब्लिक स्कूल के संचालकों के साथ प्रधान निदेशक बीएस राजेश्वर के साथ बैठक की। बता दें स्कूल संचालक कैंट बोर्ड द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाए जाने के खिलाफ कोर्ट में चले गए थे। जिससे यह अपने स्कूल में निर्माण कराने में परेशानी झेल रहे हैं। इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। प्रधान निदेशक ने जल्द मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया।
पूर्व उपाध्यक्ष ने की मुलाकात
कैंट बोर्ड की सदस्या मंजू गोयल और पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने प्रधान निदेशकसे मुलाकात की। उन्होंने कैंट क्षेत्र में आ रही समस्याओं को उनके सामने रखा। वहीं, उन्होंने कैंट बोर्ड की आय बढ़ाने के उपाय भी बताए। बृहस्पतिवार को भी मंजू गोयल ने अलग से प्रधान निदेशक से वार्ता की थी।

सिविल एरिया में टावर के स्थान
बंगला नंबर 173 आबूलेन, मेजर रणवीर पार्क बीसी बाजार, निकट एसएसडी लालकुर्ती बीआई बाजार, आरए बाजार, रोड साइड निकट वोल्गा रेस्टोरेंट, बुचरी रोड लालकुर्ती बीआई बाजार, निकट रानी लक्ष्मीबाई पार्क आरए बाजार, गांधी बाग, निकट चाट बाजार हिल स्ट्रीट सदर बाजार, निकट वूमेन गेस्ट हाउस बीसी बाजार, बंगला नंबर 227 वेस्ट एंड रोड, निकट शक्ति धाम मंदिर लालकुर्ती बीआई बाजार, टंडेल मोहल्ला बीसी बाजार, अंबेडकर पार्क सदर बाजार, बंगला नंबर 193 नया बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed