{"_id":"5ca3c5fdbdec22140d56b1cc","slug":"181554236925-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दिन सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम
17300 पुलिसकर्मी और केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स होगा जिले में तैनात
1198 मतदान केंद्र और 2740 पोलिंग बूथ बनाए गए
13 हजार लोगों को किया मुचलका पाबंद
- आज पूरा हो जाएगा चुनावी ड्यूटी का काम पूरा, सीआरपीएफ भी पहुंची
- संवेदनशील क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई
मेरठ। लोकसभा चुनाव लेकर आज बुधवार शाम तक सभी फोर्स की ड्यूटी लगा दी जाएगी। देर रात सीआरपीएफ की कंपनी भी पहुंच गईं। मतदान के दौरान सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम होंगे। 17300 से ज्यादा पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स चुनाव में तैनात किया जाएगा।
एसएसपी नितिन तिवारी ने मंगलवार को चुनाव सेल में पुलिस अफसरों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि चुनाव में आरएएफ, आईटीबीपी, आरपीएसएफ और पंजाब पुलिस पहुंच गई है। अन्य अर्ध सैनिक बल पांच अप्रैल तक पहुंच जाएंगे। चुनाव के लिए जिले में 1198 मतदान केंद्र और 2740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। दो कंपनी फोर्स को रिजर्व में रखा जाएगा। चुनाव में 27 कंपनी अर्धसैनिक बल, पांच कंपनी पीएसी, पांच हजार राज्य पुलिस के दरोगा और सिपाहियों के अलावा 3100 पुलिसकर्मियों की जिले से चुनावी ड्यूटी रहेगी। छह हजार होमगार्ड भी तैनात होंगे। 13 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।
प्रत्येक सर्किल में रोकी जा रही फोर्स
एसपी चुनाव सेल संजीव वाजपेयी ने बताया कि पहली बार फोर्स प्रत्येक सर्किल में रोकी जा रही है। जिस सर्किल के थाना क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर फोर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। उसी सर्किल में फोर्स रोकी जा रही है, जिससे फोर्स को परेशानी नहीं हो सके।
विज्ञापन
वीआईपी कार्यक्रमों के लिए रिजर्व फोर्स
नौ अप्रैल तक जनसभाओं को देखते हुए वीआईपी कार्यक्रम को लेकर अलग से फोर्स का प्लान तैयार किया जा रहा है। जिससे चुनाव ड्यूटी में फोर्स को परेशानी नहीं हो सके। चार अप्रैल से चुनाव ड्यूटी के कार्ड बनाने शुरू हो जाएंगे।