{"_id":"5bdcb736bdec2269637c22d5","slug":"181541191478-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण सुधार के लिए सख्त कदम जरूरी: डा. महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण सुधार के लिए सख्त कदम जरूरी: डा. महेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस
केंद्रीय राज्यमंत्री संस्कृति एवं पर्यावरण डा. महेश शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार अहम कदम उठा रही हैं। इसमें कुछ सख्त कदम भी उठाने की जरूरत हैं। ऐसे में हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार और सुप्रीम कोर्ट को बीच में नहीं आना चाहिए, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं, तो सरकार और कोर्ट को कदम उठाने पड़ रहे हैं। लेकिन यह भी सही है कि सख्त कानून बनाने से पर्यावरण की सुरक्षा नहीं होगी, बल्कि सभी अपनी सहभागिता इसमें करें तो यह समस्या अपने आप दूर हो जायेगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा। लेकिन कोर्ट के आदेश का पालन करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कुछ लोग देश में ऐसे हैं कि वो नहीं चाहते कि राम मंदिर बने, इसलिए कोर्ट के फैसले का भी इंतजार नहीं कर रहे और बयानबाजी कर माहौल बिगाड़ने पर लगे हैं।