फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए बोर्ड बैठक आज, 18 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

एमडीए बोर्ड बैठक आज, 18 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Wed, 12 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमडीए बोर्ड बैठक आज, 18 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
आज सरधना, मवाना के सीमा विस्तार पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक बुधवार को एमडीए सभागार में होगी। इसमें कुल 18 अहम प्रस्ताव पर बैठक में चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त अनीता सी मेश्राम करेंगी। बैठक में मुख्य प्रस्ताव प्राधिकरण की सीमा विस्तार में मानचित्र स्वीकृति संबंधी निर्णय है। दरअसल एमडीए ने मवाना, सरधना, खरखौदा आदि क्षेत्रों तक अपना सीमा विस्तार किया है। इन क्षेत्रों में अब मानचित्र एमडीए से स्वीकृत कराने होंगे। हालांकि इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन एमडीए बोर्ड की मीटिंग में इसी प्रस्ताव पर मंथन होना है। इस बाबत नियमावली और प्रक्रिया बनाकर शासन को भेजे जाने का प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में रखा जाएगा। इसके अलावा गंगानगर में थाने की जमीन और लोहिया नगर में पुलिस चौकी की जमीन का प्रस्ताव भी बोर्ड मीटिंग में रखा जाएगा। नगर क्षेत्र में दो रिसॉर्ट और वाटर पार्क की स्वीकृति का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखा जाना है। मंगलवार को एमडीए वीसी साहब सिंह और सचिव राजकुमार ने एजेंडा के सभी बिंदुओं पर मंथन किया और आयुक्त को भी सारे प्रस्तावों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed