{"_id":"6b09a7d982c149cc0704025c","slug":"india-beat-malaysia-6-2-to-enter-women-s-asian-champions-trophy-final-know-details-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने मलयेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, दीपिका ने दागे दो गोल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने मलयेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, दीपिका ने दागे दो गोल
Fri, 27 Nov 2026 09:25 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:25 PM IST
सार
भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मलयेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि टीम के पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चीन से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : @TheHockeyIndia
विस्तार
भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने मलयेशिया को 6-2 से करारी शिकस्त दी। भारत की ओर से दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। वहीं, टीम के पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या हुआ मुकाबले में?
- एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। भारत को पहली सफलता 10वें मिनट में मिली, जब मुमताज खान ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 18वें मिनट में नवनीत कौर ने मैदानी गोल करते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी।
- 25वें मिनट में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। हालांकि, इसके दो मिनट बाद ही मलयेशिया की नूर अजर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। दीपिका ने 30वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढ़त 4-1 कर दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने हाफ टाइम तक तीन गोल की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।
- दूसरे हाफ में भी भारत का आक्रामक खेल जारी रहा। 33वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 5-1 से आगे कर दिया। मलयेशिया की ओर से 52वें मिनट में नूरअमिराह जुल्किफली ने मैदानी गोल किया और स्कोर 5-2 कर दिया। मुकाबले के 57वें मिनट में इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत की जीत 6-2 से पक्की कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में चीन से होगा भारत का सामना
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई। ऐसे में अब फाइनल में भारत और चीन की टीमें आमने-सामने होंगी।
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई। ऐसे में अब फाइनल में भारत और चीन की टीमें आमने-सामने होंगी।
