फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर के विकास और सौंदर्यकरण पर होगा काम

शहर के विकास और सौंदर्यकरण पर होगा काम

Sat, 30 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
शहर के विकास और सौंदर्यकरण पर होगा काम
- नगर आयुक्त ने चैंबर में उद्यमियों और व्यापारियों से किया वादा
विज्ञापन

मेरठ।
दिल्ली रोड स्थित चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री में मेरठ के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान ने कहा कि शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उद्यमियों और व्यापारियों ने जो सुझाव दिए हैं उन पर गंभीरता से विचार करते हुए काम होगा।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि नालों की सफाई के बाद मलबा तुरंत हटाया जाए। गोबर के कारण नाले नाली चोक हो रहे हैं, इस पर अंकुश लगाया जाए। नगर निगम से संबंधित जनसमस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से हो। कूड़े से बिजली बनाने की परियोजना शीघ्र क्रियान्वित हो, ई रिक्शाओं के रूट तय होने के साथ ही इनकी संख्या पर भी अंकुश लगाया जाए। इसके साथ ही सभी वार्डों के सफाई नायक, सफाई कर्मचारी के मोबाइल नंबर के साथ ही उनके कार्य की समयावधि को किसी निश्चित स्थान पर बोर्ड लगाकर अंकित किया जाये, ताकि जनता स्वयं जानकारी ले सके। नगर निगम अपने यहां सिटीजन चार्टर को अमल में लाये और हाउस टैक्स पर नियमों में सरलता व समानता करे तथा पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान दे। गोष्ठी का संचालन महामंत्री सर्वेश कुमार सर्राफ ने किया। सुरेेंद्र प्रताप, गिरीश मोहन गुप्ता, राकेश रस्तोगी, बिजेंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, अरुण कुमार, डा. सुबोध गर्ग, अशोक गर्ग, मयूर मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल, संजय गुप्ता, लविंद्र भूषण, पुनीत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अरुण गौतम, अनूप सिंघल, अमन गुप्ता, सुशील शर्मा, सुदर्शन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed