फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पटरी से उतरा ट्रैफिक सिस्टम, शहर में रहा भीषण जाम

पटरी से उतरा ट्रैफिक सिस्टम, शहर में रहा भीषण जाम

Fri, 24 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरा ट्रैफिक सिस्टम, शहर में रहा भीषण जाम
पटरी से उतरा ट्रैफिक सिस्टम, शहर में लगा भीषण जाम
विज्ञापन

मेरठ। दिन भर रूटीन का जाम और शाम होते ही शादियों के जबर्दस्त साये ने शहर की रफ्तार रोक दी। पुलिस शादियों में आए वीआईपी की ड्यूटी में व्यस्त रही और लोग जाम से जूझते रहे। दिल्ली रोड और एनएच-58 पर स्थिति ज्यादा खराब रही।
चुनाव के बाद बढ़ी चहल-पहल
बुधवार को निकाय चुनाव के कारण शहर के बाजार बंद थे। मंडियों में भी काम नहीं हुआ था। जिस कारण बृहस्पतिवार को बाजार में भीड़ बढ़ गई। शहर की मंडियों में भी माल सप्लाई का आर्डर पूरा करने के लिए काम बढ़ गया। नवीन मंडी, केसरगंज, सदर बाजार, शहर और सदर दाल मंडी से माल भरे ठेले, टेंपो और जुगाड़ वाहन दिन में दिल्ली रोड पर घंटाघर चौराहे, ईदगाह चौराहा और बेगमपुल के अलावा कई इलाकों में जाम का कारण बने। लालकुर्ती बाजार, बेगमपुल पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। सरकारी अवकाश की वजह से लोग शापिंग करने बाजार पहुंचे, जिस कारण सड़कों पर जाम के हालात बने थे।
विज्ञापन

शाम को शादियों का जाम
जबर्दस्त साया होने के चलते शहर के लगभग सभी विवाह मंडप बुक रहे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल के बेटे की शादी थी। भैसाली ग्राउंड में बड़ा कार्यक्रम था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश कुमार की भी होटल ब्रावुरा रिसोर्ट में शादी थी। जिनमें कई वीआईपी पहुंचे तो दिल्ली रोड और एनएच-58 पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के हालात बने। दिल्ली रोड पर भैसाली मैदान जाने वाले चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए लगाया गया था। लेकिन वाहनों की अधिकता के चलते कई बार जाम के हालात बनते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में भी लगा जाम
दिल्ली रोड और उससे जुड़ीं प्रमुख सड़कें जाम मिलने से वाहन चालकों ने संपर्क मार्गों और गलियों का सहारा लेना शुरू किया। बेगमपुल, बच्चा पार्क आदि पर जाम की वजह से लोग खैरनगर की ओर से निकलने लगे, जिस कारण यहां भी जाम के हालात बने रहे। इसी तरह ईदगाह चौराहे पर जाम की वजह से लोग जैन नगर, देवपुरी की गलियों से निकले। हालांकि दिन में एक राहत यह भी रही कि सरकारी अवकाश होने की वजह से स्कूल बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed