फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिव बारात में बैंडबाजों की धुन पर नाचे बाराती

शिव बारात में बैंडबाजों की धुन पर नाचे बाराती

Mon, 18 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
शिव बारात में बैंडबाजों की धुन पर नाचे बाराती
मेरठ। श्री रामलीला मंचन शुरू होने से पहले रविवार को शहर में बैंडबाजों के साथ शिव बारात निकाली गई। शिव बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालुओं ने डांस किया।
विज्ञापन

शिव बारात का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और महापौर हरिकांत अहलुवालिया ने किया। शिवजी का तिलक महामंडलेश्वर मां नीलिमानंद महाराज ने किया। शिव बारात में सबसे आगे आतिशबाजी होती चल रही थी। ताशा और बैंड की धुन पर सभी थिरक रहे थे। एक रथ पर गणेश जी, ब्रह्मा जी, सूर्यदेव, शनिदेव, हनुमान, बारह ज्योर्तिलिंग, मां काली का अखाड़ा, श्री राधा- कृष्ण, इंद्र देवता, नंदी महाराज शंकर पार्वती, शेषनाग पर श्री कृष्ण जी, कृष्ण मोर पंखी, नारद जी का रथ, भगवान विष्णु-लक्ष्मी की भव्य झांकियां रही। बारात सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर हंस चौराहा, फूलबाग से वैशाली, नई सड़क, जयदेवी नगर, कैलाशपुरी, हापुड़ अडडा होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। विवेक वाजपेयी, ओमकुमार त्यागी, विजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, महेश चंद गुप्ता, सुभाष, रजत गुप्ता, यतेन्द्र शर्मा, पीयूष, नीरज मित्तल, मुक्ता चौधरी, राजकुमार, मनोज गोस्वामी, संजय सम्राट, मुकेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छावनी में 19 को निकाली जाएगी शिव बारात
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने कहा कि कमेटी 58 साल से श्री रामलीला का आयोजन कर रही है। इस बार आगामी 19 सितंबर को भगवान शंकर की भव्य बारात निकाली जाएगी। 20 सितंबर से मंचन शुरू होगा। साथ ही 22 को सीता स्वयंवर 23 को राम बारात और 30 को विजय दशमी मनाई जाएगी। यह जानकारी उन्होंने छावनी क्षेत्र स्थित श्रीरामलीला भवन पर पत्रकारों को दी। पवन गर्ग, विजय गोयल, राजीव मित्तल, दीपक एलन, विवेक रस्तोगी, मोहनलाल गर्ग, मुकेश अग्रवाल, अंकित सिंहल, धवल मल्होत्रा, मोहनलाल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकर्मा शोभायात्रा निकाली
मेरठ। शहर में बैंडबाजों के साथ विश्वकर्मा जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें एक दर्जन भव्य डोले शामिल रहे। यात्रा में सबसे आगे दो भव्य रथों पर विश्वकर्मा जी की झांकी रही। इनके अलावा शिव- पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा बी ब्लॉक शास्त्रीनगर से प्रारंभ होकर तेजगढ़ी चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा होते हुए सूरजकुंड विश्वकर्मा चौक पर संपन्न हुई। उद्घाटन विश्वकर्मा जन चेतना सभा के संरक्षक एसपी सिंह विश्वकर्मा ने किया। मा. ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रामेश्वर दयाल विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, डा. प्रेमचंद विश्वकर्मा, सेंसरपाल विश्वकर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, लखीराम विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं परतापुर स्थित विश्वकर्मा पुरी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। गौरव विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, विजय, सहेेंद्रपाल मौजूद रहे। वहीं रोडवेज कार्यशाला दिल्ली रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा एवं कार्यशाला प्रभारी मदन मोहन शर्मा सहित सभी कर्मचारियों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

वार्षिक श्रावण झूला महोत्सव मनाया
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में श्री श्याम बजरंग मंडल द्वारा वार्षिक श्रावण झूला महोत्सव मनाया गया। इसमें श्री श्याम खाटूवाले बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। भजन गायक जयशंकर चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, विरेंद्र सांवरिया, प्रदीप पुष्प ने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम बाबा का श्रंगार सुरेश चंद गुप्ता ने किया। विनोद लोधी, अनिल जानी, विनय कुमार गोयल, बबलूभाई, ललित कुमार गोयल, रमेश शर्मा, मनोज गर्ग, प्रवीण गुप्ता, मंगल सैन शर्मा, कृष्ण लोधी, सुशील कुमार, विष्णुशरण शर्मा, राजेश मोहन, दीपक यादव, योगेंद्र लोधी, विनोद लोधी आदि मौजूद रहे।


श्रीकृष्ण की बाल लीला का प्रसंग सुनाया
कंकरखेड़ा। दांतल रोड स्थित इशिका फार्म हाउस में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। रविवार को चौथे दिन वृंदावन से आए कथा वाचक पं. महेश मिश्र ने बाल लीलाओं को सुनाया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा जी भी भगवान श्री कृष्ण को देखकर भ्रमित हो गए थे। श्री कृष्ण अन्य गोपाल बालकों का झूठा लड्डू का सेवन कर रहे थे। इसे देखकर ब्रह्मा जी गोपाल बालकों और गाय को लेकर ब्रह्मलोक चले गए। बाद में पता चलने पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को नमन किया। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता नीरज मित्तल ने भी कथा में पहुंचकर कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed