फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शुभ वेलफेयर ने किया महिलाओं का सम्मान

शुभ वेलफेयर ने किया महिलाओं का सम्मान

Mon, 18 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
शुभ वेलफेयर ने किया महिलाओं का सम्मान
मेरठ। शुभ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) का परिचय सम्मेलन रविवार को अपार चैंबर में हुआ। इसमें अतिथियाें समाजसेवा, महिला शिक्षा और उनकी सामाजिक क्षेत्र में बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, विशिष्ट अतिथि रविंद्र गुर्जर और डॉ. नीरा तोमर, प्रधानाचार्या मल्हू सिंह आर्य इंटर कालेज दौराला, एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शर्मा, संजना वत्स रस्तोगी ने किया। मुख्य अतिथि सुनील वाधवा ने कहा कि किसी का जीवन बचाना ही असली समाजसेवा है। विशिष्ट अतिथि रविंद्र गुर्जर ने कहा कि सामाजिक संगठन मजबूर, लाचार तबके को ऊपर उठाने का काम करें। विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरा तोमर ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। नरेश उपाध्यक्ष ने सामाजिकता का पाठ पढ़ाया। फैशन डिजाइनर निधि जैन ने सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशांत कौशिक, प्रेमल रस्तोगी, डा. विशाल शर्मा, संजीव शर्मा, प्रमोद दीक्षित, राज शर्मा, अश्वनी कौशिक, सुमित शर्मा, पूजा सिंह, मीनाक्षी शर्मा, पूनम पंडित, बबीता राणा, सीमा शर्मा, ममता दीक्षित, ममता गर्ग, अनीता पुंडीर, कल्पना पांडे, रीनिशा चौधरी, बिंदिया राजवंशी, अंकित शर्मा, डॉ. गलेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, वीरेंद्र प्रजापति पूर्व पार्षद, जय भगवान प्रजापति, अभिनव चौधरी, नितिन मलिक, रोहित गुर्जर, मनीष शर्मा पहलवान, आदित्य शर्मा, प्रवीन श्रीवास्तव, मुकेश ठाकुर, मनोज शर्मा, श्वेता मलिक, रेनू राजवंशी, बलराज सिंह, संजीव शास्त्री, सुनील शर्मा, पूनम शर्मा, डॉ. ब्रजेश त्यागी को समाजसेवा की क्षेत्र में लगातार गतिशील रहने के लिए एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया गया। मंच संचालन सुनील शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा और प्रांतीय महिला अध्यक्ष संजना वत्स रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed