फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पासवर्ड लीक, फिर ओपन टू ऑल हुआ विवि का वाई-फाई

पासवर्ड लीक, फिर ओपन टू ऑल हुआ विवि का वाई-फाई

Thu, 10 Aug 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पासवर्ड लीक, फिर ओपन टू ऑल हुआ विवि का वाई-फाई
विवि के वाई-फाई का पासवर्ड लीक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सीसीएसयू कैंपस में वाई-फाई में पासवर्ड लगाने के बाद विवि ने फिर से सभी के लिए वाई-फाई खोल दिया है। पासवर्ड लीक होने की शिकायत आने के बाद यह किया गया। दोबारा यूजर आईडी के हिसाब से पासवर्ड जारी किए जाएंगे।

विवि कैंपस वाई-फाई सुविधा से लैस है। करीब एक साल से छात्र-छात्राएं इसका फायदा उठा रहे हैं। शुरूआत में यह सभी के लिए खुला था। तब यूजर की संख्या एक दिन में 10 हजार पार कर गई थी। बिना फायरवॉल लगे इंटरनेट का गलत इस्तेमाल हो रहा था। एकेडमिक उपयोग काफी कम था। अब फायरवॉल लग चुकी है। स्पीड तेज हो गई और इस्तेमाल कम। एक सप्ताह पहले विवि ने कैंपस में छात्र-छात्राओं, फैकल्टी, प्रशासनिक अधिकारी और स्टॉफ के लिए यूजर आईडी के हिसाब से पासवर्ड जारी किए थे। कैंपस में करीब तीन हजार यूजर्स के पासवर्ड तैयार कराए गए थे। वह लिफाफों में आए थे। इस बीच एक-दूसरे के लिफाफे खोलने और देखे जाने के बाद पासवर्ड चोरी होने की शिकायत विवि के अधिकारियों तक पहुंची। इस पर आपत्ति जताई गई। लिहाजा दोबारा पासवर्ड तैयार कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

खास बातें====
तीन हजार पासवर्ड किए गए थे जारी, कुछ लीक होने की आई शिकायत
एक सप्ताह के लिए सबके लिए खुला वाई-फाई, फिर जारी होंगे पासवर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed