फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 stabs with a knife in 30 seconds

30 सेकेंड में 12 चाकू के वार और बहन को सुलाया

Sun, 01 Mar 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
18 stabs with a knife in 30 seconds
मेरठ। शनिवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट का समय था। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में 20 साल की नगमा घर से निकली थी। पीछे-पीछे उसका भाई वसीम भी निकला। घर से करीब 50 मीटर दूर गली में वसीम ने नगमा को घेर लिया और बोला कि आज तुझे नहीं छोडू़ंगा। 30 सेकेंड में वसीम ने नगमा पर छुरे से करीब 18 वार किए। वसीम तब तक छुरा मारता रहा, जब तक नगमा ने दम नहीं तोड़ दिया। यह खौफनाक मंजर 50 से अधिक लोगों ने देखा। लेकिन किसी ने वसीम को रोकने का साहस नहीं किया। वारदात के बाद वसीम बोला कि मैं कहीं भागने वाला नहीं हूं। जो मुझे करना था, मैंने कर दिया।
विज्ञापन

करीब एक साल से नगमा और वसीम में अनबन थी। वसीम को शक था कि नगमा के किसी युवक से संबंध हैं। यह जानकारी परिवार के लोगों को भी थी। इसके बावजूद किसी ने दोनों को समझाने का प्रयास नहीं किया। शनिवार सुबह वसीम को शक हुआ कि उसकी बहन किसी युवक से मिलने के लिए जा रही है। वसीम ने घर से ही छुरा उठाया और नगमा के घर से निकलते ही उसके पीछे चल दिया। घर से कुछ दूर ही वसीम ने नगमा को रोक लिया। इससे पहले नगमा कुछ समझती कि वसीम ने उस पर छुरे से वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

लेकिन भाग नहीं सकी नगमा
नगमा ने छुरा लगने के बाद वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन वसीम के सिर पर खून सवार था। वह नहीं रुका। एक के बाद एक वार करता रहा। बाद में उसने छुरे से बहन की गर्दन रेत दी। लोग तमाशबीन बने थे और आरोपी वसीम चिल्ला रहा था। वह बार-बार कहता रहा कि मुझे पकड़ने की जरूरत नहीं है। मैं खुद जेल जाना चाहता हूं। इस दौरान एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और हत्या आरोपी वसीम को छुरे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वसीम ने यह वारदात 30 सेकेंड में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में फैली दहशत
इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में दहशत के बीच दिनभर चर्चा रही। परिजनों ने बताया कि वसीम बेवजह अपनी बहन पर शक करता था। इसको लेकर भाई-बहन में कहासुनी होती थी। लेकिन उम्मीद नहीं थी कि वसीम हत्या करने जैसा कदम उठा लेगा। परिजनों ने बेटी की हत्या पर आरोपी बेटे के प्रति आक्रोश जताया।

दो दिन पहले खरीदा था छुरा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी वसीम ने बताया कि उसने दो दिन पहले बहन को मारने का प्लान बनाया था। वह बाजार से पशु काटने वाला छुरा खरीदकर लाया था। इसकी जानकारी आरोपी के एक दोस्त को थी। पुलिस ने दोस्त की भी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दोस्त का नाम नहीं बताया। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में नगमा को सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed