फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 Sector Magistrates, 52 Static Magistrates posted for Block Education Officer Preliminary Examination

खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Sat, 15 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
18 Sector Magistrates, 52 Static Magistrates posted for Block Education Officer Preliminary Examination
खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

मेरठ। रविवार को होने वाली खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2019 की तैयारियों के लिए विकास भवन सभागार में बैठक हुई। एडीएम सिटी अजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में 52 केंद्रों पर 24 हजार 768 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से दो बजे तक है। इसके लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सोशल डिस्टेनसिंग को ध्यान में रखकर आयोजित की जाएगी।

एडीएम सिटी अजय तिवारी ने बताया कि परीक्षा सभी नियमों से कराई जाएगी। केंद्रों पर भीड न लगे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के प्रतिनिधि सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा समय से एक घंटे पहले और अधिकतम 12.15 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैमरा, कैलकुलेटर, माचिस, गुटखा आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को लॉकडाउन के दौरान आयोजित परीक्षा के लिए परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र ही पास के रूप में मान्य होगा। उन्होंने बताया कि ओएमआर शीट की दो प्रतियां होंगी, जिसमें से द्वितीय प्रति परीक्षार्थी की होगी। इस अवसर पर एसीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed