फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18-month-old child dies after being hit by e-rickshaw; father critically injured.

Meerut News: ई-रिक्शा की टक्कर से डेढ़ साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर

Thu, 27 Aug 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
18-month-old child dies after being hit by e-rickshaw; father critically injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-सरधना मार्ग पर महावीर यूनिवर्सिटी पोहल्ली के पास बृहस्पतिवार दोपहर ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बा निवासी जाकिर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह पत्नी तबस्सुम और डेढ़ वर्षीय पुत्र हारिस के साथ बाइक द्वारा मेरठ से हर्रा लौट रहा था। महावीर यूनिवर्सिटी के पास गांव पोहल्ली के निकट पीछे से आए ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए कंकरखेड़ा स्थित दीवान अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बच्चे हारिस को मृत घोषित कर दिया। जाकिर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल ई-रिक्शा चालक गुड्डू निवासी मोहल्ला भाटवाड़ा, सरधना की पहचान कर ली गई है। सीओ आशुतोष कुमार कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed