{"_id":"5cabba5abdec22145b20f5de","slug":"171554758234-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ के बाद शहजर रिजवी से ओलंपिक कोटे की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ के बाद शहजर रिजवी से ओलंपिक कोटे की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सौरभ के बाद शहजर रिजवी से ओलंपिक कोटे की उम्मीद
- दिल्ली में आयोजित ट्रॉयल में शहजर का शानदार प्रदर्शन
- 19 अप्रैल से बीजिंग में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में हुआ चयन
मेरठ। मेरठ के अंतरराष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी ने ओलंपिक गेम्स में कोटा लेकर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं मेरठ के शूटर शहजर रिजवी से भी ओलंपिक कोटे की उम्मीद बढ़ गई है। हाल में ही चीन के बीजिंग में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप के ट्रॉयल में शहजर का प्रदर्शन शानदार रहा। दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल के ट्रायल में शहजर ने 583 अंकों के साथ गोल्ड पर निशाना साधा। जबकि दूसरी स्पर्धा में 583 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 19 अप्रैल से चीन में होने वाले आईएसएसएफ विश्वकप में चयन हो गया। इस वर्ल्डकप के साथ उनके लिए ओलंपिक में कोटा पाने की चुनौती शुरू होगी। क्योंकि विश्वकप में उनकी टक्कर हरियाणा के अभिषेक वर्मा और पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा से होगी। तीनों शूटरों में आईएसएसएफ विश्वकप और उसके बाद 2019 और 2020 में आयोजित होने वाली आईएसएसएफ की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मेरठ जिले के शहजर के प्रशंसकों की नजर उनके प्रदर्शन पर होगी। शूटर गौरव तोमर ने बताया कि शहजर रिजवी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय शूटर जाकिर खान से प्रशिक्षण ले रहे हैं। गौरव तोमर को पूरा विश्वास है सौरभ चौधरी के बाद शहजर रिजवी ओलंपिक कोटा लेने में कामयाब होंगे। े