{"_id":"5caba68dbdec22147057b4a3","slug":"171554753165-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के बावजूद पांच का ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के बावजूद पांच का ट्रांसफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर और एक फार्मासिस्ट समेत पांच लोगों का ट्रांसफर दूसरे जिलों में कर दिया गया है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद ट्रांसफर की इस प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में एक फार्मासिस्ट ने डीएम को पत्र लिखा है।
जिनका ट्रांसफर किया गया है, उनमें मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश मित्तल, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर केसी त्रिपाठी, फार्मासिस्ट राहुल कुमार और दो अन्य स्टाफ तरुण कुमार और मुरली मोहन लाल शामिल हैं। इनका ट्रांसफर सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और बागपत जिले में किया गया है। इस संबंध में केसी त्रिपाठी ने डीएम को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि उनकी ड्यूटी चुनाव के तहत भी लगी हुई है। वह ट्रांसफर पर जाएं या ड्यूटी पर। हालांकि इसके बाद उनकी चुनाव ड्यूटी काट दी गई है। इस संबंध में सीजीएचएस के कार्यवाहक एडिशनल डायरेक्टर डॉ. एके नहारिया का कहना है कि जो भी ट्रांसफर किए गए हैं, वह नियमानुसार किए गए हैं। यह प्रक्रिया काफी पहले से चल रही थी, इसलिए आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।