फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नाव चलाते समय युवक बीच गंगा में डूबा

नाव चलाते समय युवक बीच गंगा में डूबा

Thu, 28 Mar 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
नाव चलाते समय युवक बीच गंगा में डूबा
नाव चलाते समय युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन

- हस्तिनापुर क्षेत्र की घटना, दोपहर से शाम तक तलाशी अभियान जारी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में ग्राम बधवा-खेड़ी कलां को जाने वाले मार्ग के बीच बह रही गंगा नदी में बुधवार दोपहर नाव चलाने वाला युवक अचानक से गिरने पर बीच गंगा में डूब गया। युवक को तलाशने में दोपहर से देर शाम तक ग्रामीण, थाना पुलिस व लेखपाल अन्य कर्मचारी जुटे रहे। परंतु नाव चालक का पता नहीं चला।

खेड़ी कलां ग्राम दूधली ग्राम पंचायत में आता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बरसात के समय पानी बढ़ने पर यहां रहने वाले लोग यहां से पलायन कर जाते हैं उसके बाद फिर से वापस यहां आकर खेती करते हैं। इन गांवों के लोग नाव से गंगा पार कर आते जाते हैं। परिजनों के अनुसार नाव चलाने वाला 30 वर्षीय सोनू गंगा करीब 15 सालों से गंगा में नाव चलाने का कार्य करता रहा है। बुधवार दोपहर वह नाव में ट्रेक्टर और चार सवारियों को लेकर गंगा पार करने लगा। बीच गंगा में पहुंचने पर अचानक से सोनू का संतुलन बिगड़ गया और गंगा में गिर गया। नाव में बैठे लोगोें ने गंगा पार कर दूसरे लोगों को जानकारी दी। जानकारी पर ग्रामीण व पुलिस पहुंची ओर सोनू को ढूंढने का काम शुरू हुआ। दोपहर से देर शाम तक सोनू को गोताखोर ढूंढते रहे। पर सोनू का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी पर हस्तिनापुर चेयरमैन अरुण कुमार, खेड़ी गांव से अमर सिंह, मलखान, प्रहलाद, ग्राम प्रधान पति लीलू भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कीं। लोगों के मुताबिक सोनू के परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री है। उसका परिवार अभी हस्तिनापुर में ही रह रहा है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने बताया कि दोपहर से ही सोनू को ढूंढने का कार्य किया जा रहा है। सुबह भी ढूंढा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed