फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   95 फीसदी महिलाओं के मसले करते हैं हल

95 फीसदी महिलाओं के मसले करते हैं हल

Mon, 04 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
95 फीसदी महिलाओं के मसले करते हैं हल
फोटो
विज्ञापन

‘95 फीसदी महिलाओं के मसले करते हैं हल’
- मुफ्ती बोले, अदालतों का सहयोग कर रही दारुल कजा
- दारुल कजा संविधान और शरीअत के मुताबिक चल रही
- हापुड़ रोड पर फेमस प्लाजा में हुई मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दारुल कजा संविधान और शरीअत के मुताबिक चल रही है। इसमें लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। दारुल कजा में 95 प्रतिशत महिलाएं संपर्क करती हैं, जिनके मामलों का कम वक्त में निबटारा कर दिया जाता है। यह कहना है फुलत केकाजी डॉ. मुफ्ती आशिक सिद्दीकी का।
रविवार को हापुड़ रोड पर फेमस प्लाजा में एक बैठक रखी गई। इसमें शरियत दारुल कजा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दारुल कजा की रिपोर्ट पेश की। मुफ्ती आशिक सिद्दीकी ने कहा कि दारुल कजा मुसलमानों के खानदानी मसाइल का हल करने वाला बेहतरीन इदारा है। अदालतों का बहुत सहयोगी है। अभी भी अदालतों में तकरीबन साढ़े तीन करोड़ मुकदमे विचाराधीन हैं। शरियत बेदारी मुहिम के तहत इसमें वकील, डॉक्टर और इमाम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने की। संचालन मुफ्ती हस्सान कासमी ने किया। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वकील एमआर शमशाद रहे। वह दारुल कजा कमेटी ऑल इंडिया केमुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ऑर्गेनाइजर भी हैं। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल उप्र अध्यक्ष मौलाना गुलजार कासमी, रऊफुल हसन अंसारी एडवोकेट, जब्बार खान एडवोकेट, कुंवर छोटे खां, चौधरी सरताज, अयाज, मुल्ला फुरकान पार्षद और अकील अजराड़ा आदि ने शिरकत की। कारी शफीकुर्रहमान ने दुआ कराकर कार्यक्रम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोशिश रहती है तलाक न हो
काजी ए शरीअत दारुल कजा मुफ्ती हस्सान कासमी ने बताया कि जो शादीशुदा महिलाएं अपने मसले लेकर दारुल कजा के पास आती हैं, कोशिश रहती है कि उनकी सुलह हो जाए। उनका तलाक न हो। वह जागरूकता फैलाते हैं। फिर भी अगर किसी में बात नहीं बनती तो महिला को ‘खुला’ करा दिया जाता है। जिस तरह पुरुषों के लिए तलाक है, उसी तरह अगर महिला पति से अलग होना चाहती है तो शरीअतन वह खुला ले सकती है। ऐसी महिलाओं की काउंसलिंग कराई जाती है। इनमें अधिकांश में सुलह हो जाती है और मामला तलाक तक नहीं पहुंचता है। चंद महिलाएं ही होती हैं जो खुला लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed