फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील की मांग को लेकर बाजार बंद रखने की अपील

तहसील की मांग को लेकर बाजार बंद रखने की अपील

Thu, 31 Jan 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
तहसील की मांग को लेकर बाजार बंद रखने की अपील
आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखने के लिए जनसंपर्र्क किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किठौर। कस्बे को तहसील बनाने की मांग को लेकर खिदमत-ए-खलक फांउडेशन के बैनर तले चल रहा सात दिवसीय धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान कई समितियों तथा शाहजहांपुर नगर पंचायत ने भी तहसील की मांग का समर्थन दिया है। वहीं, धरने को सफल बनाने के लिए खिदमत ए खलक फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कस्बावासियों ने किठौर के व्यापारियों से शुक्रवार को बाजार बंद रखकर धरना-प्रदर्शन सफल बनाने की अपील की।
किठौर की बेदार मानव सेवा समिति के पदाधिकारी तहसील की मांग को लेकर रामलीला मैदान में चल रहे धरने पर पहुंचे। उन्होंने तहसील की मांग को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष गुलफाम ने कहा कि किठौर कस्बा तहसील के लगभग सभी मानकों को पूरा कर रहा है। राज्य सरकार को किठौर को तहसील का दर्जा देना चाहिए। उधर, दोपहर में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शाहजहांपुर चेयरपर्सन पति तबारक उल्ला खां ने भी तहसील की मांग को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह तहसील के लिए संघर्ष करने वालों के साथ हैं। क्षेत्र की जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए 30-40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता की परेशानी को देखते हुए सरकार को किठौर को तहसील बना देनी चाहिए। वहीं, शाहजहांपुर की श्री श्याम युवा मंडल ने भी तहसील की मांग का किया। उधर, कस्बावासियों एवं खिदमत ए खलक फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर शुक्रवार को बाजार बंद रखने की अपील की। इस मौके पर आसिफ, मशकूर, वसीम, आरिफ, शान मौ, नरेश कुमार, सनव्वर, दानिश, ताहिर, यूनुस, गुलफाम, रिफाकत, आमिल, तबारक उल्ला खां, अमजद, ताज मोहम्मद, जमानतुल्ला खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टाटा 407 चोरी करते दो दबोचे
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित मेरठ-गढ़ मार्ग पर मंगलवार रात तालाब किनारे खड़ी टाटा 407 के शीशे तोड़ चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को लोगों ने दबोच लिया। उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने मुकदमा कायम कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा शाहजहांपुर स्थित मेरठ-गढ़ मार्ग पर तालाब किनारे करीब आधा दर्जन चालक अपने वाहन खड़े करते हैं। मंगलवार शाम करीब आठ बजे चालक वाहन खडे़ करके कुछ दूरी पर आलाव ताप रहे थे। इसी दौरान उन्हें टाटा 407 से आवाज आई। कुछ लोग वहां पहुंचे तो कुछ युवक गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को थाने ले आई। उन्होंने अपना नाम नई बस्ती किठौर निवासी नफीस उर्फ नप्पी पुत्र निसार तथा हापुड़ निवासी मौसम पुत्र आस मोहम्मद बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि चोरी के प्रयास में तीन आरोपी थे। जिसमें एक से फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed