फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वाइन फ्लू का हमला जारी, 12 नए मरीज मिले

स्वाइन फ्लू का हमला जारी, 12 नए मरीज मिले

Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का हमला जारी, 12 नए मरीज मिले
स्वाइन फ्लू का हमला जारी, 12 नए मरीज मिले
विज्ञापन

इस साल मरीजों की संख्या पहुंची 298
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वाइन फ्लू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को 12 नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें आठ मरीज मेरठ और बाकी दिल्ली, जयपुर, सहारनपुर और गाजियाबाद के हैं। इनमें छह महिलाएं हैं। इनका इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को 30 सैंपलों की जांच हुई।
नए मरीज पूर्वी प्रह्लाद वाटिका, जागृति विहार, जैदी नगर, शाहपुर जदीद, मेरठ रोड, थापरनगर, पुष्प विहार और लेखा नगर आदि क्षेत्रों केरहने वाले हैं। नवंबर से अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मेरठ के पांच मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब 395 मरीज मिले थे, जिनमें से 21 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2018 में 68 मरीज मिले थे और इस साल अब तक 298 मरीज मिल चुके हैं। इन्हें मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


फोटो
जागरूकता फैलाए स्वास्थ्य विभाग
मेरठ। सपा और रालोद नेता बृहस्पतिवार को एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ डॉ. अखिलेश अग्रवाल से मिले। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया। मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर गंभीर हो। जागरूकता फैलाए, लोगों में यह संदेश दे कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त दवाइयां और अन्य संसाधन हैं। अस्पतालों में समुचित व्यवस्था है आदि। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा व्यापार सभा गोपाल अग्रवाल, रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पश्चिम यूपी अध्यक्ष सोहराब ग्यास, बाबर चौहान खरदौनी, विनेश जैन, रजनीश कौशल, संजय कंसल, महताब मूसा, मनीष भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत
मेरठ। ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल की पत्नी विनीता कौशल की मौत का मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंच गया है। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पत्र लिखा है और अस्पताल के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, रजनीश कौशल ने एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थीं, जहां चिकित्सकों की लापरवाही से उनकी मौत हो गई। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। उन्हें स्वाइन फ्लू था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed