फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शुभांशी ने एकल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

शुभांशी ने एकल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Thu, 29 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
शुभांशी ने एकल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
शुभांशी ने एकल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय खेल संघ द्वारा 24 से 26 नवंबर तक देहरादून में इंडियन स्पोर्ट्स नेशनल गेम्स 2018-19 का आयोजन हुआ। इस दौरान बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल, कबड्डी और बास्केटबाल प्रतियोगिताएं कराई गई।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुष्प निकेतन स्कूल-धामपुर की टीम ने उप्र. का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया। अंडर-14 आयुवर्ग (बालक) में कृष्णा वशिष्ठ ने एकल प्रतियोगिता में रजत और युगल में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग की बालिका वर्ग में शुभांशी शर्मा ने एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 आयुवर्ग (बालक) में एकल और युगल प्रतियोगिता में धैर्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग में असित और ओजस की युगल जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 में बालक/ बालिका वर्ग में एकल प्रतियोगिता में प्रणव सिंह और चानवी राजपूत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि रेखा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कोच सुमित शर्मा के सराहनीय प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार से बेहतरी करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed