फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पितृपक्ष के बाद माना जा रहा यूपी मंत्रीमंडल में बदलाव तय

पितृपक्ष के बाद माना जा रहा यूपी मंत्रीमंडल में बदलाव तय

Sun, 30 Sep 2018 09:32 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
पितृपक्ष के बाद माना जा रहा यूपी मंत्रीमंडल में बदलाव तय
वेस्ट यूपी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

पश्चिम से एक गुर्जर नेता सहित मेरठ के भी एक विधायक को मंत्री पद मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा एक तरफ जहां संगठन में बदलाव और विस्तार कर रही है वहीं अब पितृपक्ष के बाद चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ विस्तार की भी चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि नवरात्र में यह बदलाव होगा। इसमें मेरठ सहित पश्चिम को वरीयता मिलेगी।

प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो गाजियाबाद से अतुल गर्ग, थानाभवन से सुरेश राणा, सहारनपुर जनपद से धर्म सिंह सैनी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर जैसे प्रमुख जनपदों में से किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसमें कुछ मंत्रियों के जहां विभाग बदले जाने की बात कही जा रही है तो कुछ की मंत्रिमंडल से छुट्टी भी होगी। इनके अलावा कुछ नए विधायक और एमएलसी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे। इसमें पश्चिमी क्षेत्र से दो गुर्जर बिरादरी के विधायकों को मंत्री बनाने की चर्चा है। इनमें एक विधायक को कैबिनेट और दूसरे को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। इन विधायकों में प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया, अवतार सिंह भड़ाना और डॉ. सोमेंद्र तोमर के नाम चर्चा में हैं। इनके अलावा राज्यमंत्री की दौड़ में एससी कोटे के तहत संघ परिवार के करीबी हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed