फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   17 village heads of the district committed embezzlement, DM conducted investigation

Meerut News: जिले के 17 ग्राम प्रधानों ने किया गबन, डीएम ने जांच बैठाई

Mon, 06 Nov 2023 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
17 village heads of the district committed embezzlement, DM conducted investigation
प्रधानों पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच सौंपी
विज्ञापन

जगेंद्र उज्ज्वल
मेरठ। जिले के 17 ग्राम पंचायतों के प्रधानों पर गबन के आरोप लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच सौंपी है। जल्द उन्हें जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए है। इन 17 ग्राम प्रधानों में 11 महिला ग्राम प्रधान है। इन पर ये भी आरोप है कि ग्राम प्रधानी इनके पति और बेटे कर रहे हैं।
जिले के इन ग्राम प्रधानों के खिलाफ लोगों ने शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा जिलाधिकारी से भी की है। इन ग्राम प्रधानों पर ग्राम पंचायतों के विकास कार्य सड़क व नाली निर्माण के अलावा स्कूल के कराए निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप हैै। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी आरोपी 17 ग्राम प्रधानों की जांच बैठाई है। इन ग्राम प्रधानों में दौराला ब्लाक के गांव गेसूपुर बफावत के ग्राम प्रधान विकास चौधरी, माछरा ब्लाक के गांव गोविंदपुर शकरपुर की प्रधान ममता, कायस्थ बडढा की प्रधान रुबी, रोहटा ब्लॉक के गांव आलमगीरपुर की प्रधान सीमा, आजमपुर की प्रधान नीता, मेरठ ब्लॉक के गांव सौलाना की प्रधान रुकसाना, सरूरपुर खुर्द ब्लॉक के ग्राम सरूरपुर खुर्द की प्रधान कविता, कालंद के प्रधान कुलदीप, रजपुरा ब्लॉक के गांव नंगला शेखू के प्रधान प्रदीप कुमार, खरखौदा ब्लॉक के गांव धीरखेडा की प्रधान पूजा, सेतकुआं की प्रधान रोजी, मवाना ब्लॉक केे गांव बातनौर की प्रधान अनिता, सरधना ब्लॉक के गांव नाहली के प्रधान इकराम, परीक्षित गढ़ ब्लाॅक के गांव बली के प्रधान सुरेश, हस्तिनापुर ब्लाक के गांव गणेशपुर की प्रधान बाला, समसपुर के प्रधान अरुण कुमार तथा झडाका गांव की प्रधान सुरेशबाला शामिल है।
विज्ञापन

डीएम ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप निदेशक कृषि को जांच सौंपी है। डीएम ने सभी से अपनी जांच जल्द से जल्द पूरी कर जांच आख्या देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जनपद के 17 ग्राम प्रधानों पर विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे हैं। विभिन्न स्तर पर ग्रामीणों ने शिकायत की है। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों पर लगे आरोपों की जांच अलग-अलग जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी है। - रेनू श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed