फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   17 savaalo me

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को यूपी की चार लाख महिलाओं से हुई रूबरू

Sat, 07 Jan 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
 17 savaalo me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को मेरठ से भाजपा के उड़ान कार्यक्रम की शुरुआत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए स्मृति ने कहा कि इस बार घर की दहलीज लांघकर मतदान करें और कमल के फूल पर बटन दबाकर सूबे को प्रगति देने वाली सरकार बनाएं।
विज्ञापन

उड़ान कार्यक्रम के तहत स्मृति ईरानी शुक्रवार को सूबे की चार लाख महिलाओं से रू-ब-रू हुईं। सुभारती यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुल 17 सवालों के जवाब दिए। महिलाओं ने ज्यादातर सवाल सुरक्षा और सम्मान को लेकर पूछे। हालांकि, नोटबंदी और भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल किए गए, जिसका स्मृति ने जवाब दिया।
विज्ञापन


हर बेटी अपने परिवार से करे सवाल
स्मृति ईरानी से आखिरी सवाल सुभारती यूनिवर्सिटी की छात्रा श्रुति ने किया। उनका सवाल था कि मतदान में महिलाओं का वोट प्रतिशत कैसे बढ़ाएंगे। स्मृति ने जवाब दिया, इस बार हर लड़की, छात्रा और बेटी अपने परिवार से बात करे। सवाल करे कि आखिर बीजेपी को वोट क्यों न दें। इससे पहले जो वोट उन्होंने परिवार के कहने पर दूसरे दलों को दिया, वह क्यों दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में अब तक काम ही नहीं हुआ
स्मृति ने वर्तमान हालात का उदाहरण देते हुए कहा कि आज रोजगार न होने पर पिता अपने परिवार को छोड़कर दूसरे प्रदेशों में नौकरी करने के लिए मजबूर है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? प्रदेश की अब तक की सरकारों ने इस पर काम क्यों नहीं किया। इस बार लड़की-महिलाओं को घर की दहलीज लांघ परिवार के साथ मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्हें कमल का बटन दबाकर मतदान करना चाहिए। दावा किया कि सिर्फ भाजपा ही सूबे में विकास को गति दे सकती है। भ्रष्टाचार मिटाना है, बिजली व्यवस्था सुधारनी है, अच्छी सड़कें चाहिए, युवाओं को रोजगार मिले और भ्रष्टाचार खत्म हो, तो भाजपा को वोट दें।

सूबे में पुलिस व्यवस्था कैसे सुधारेगी भाजपा
छात्रा प्रसिद्धि वत्स ने यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल किया। पूछा कि भाजपा कैसे इसमें सुधार करेगी? इस पर स्मृति ईरानी ने पूछा कि इस समय पुलिस का रिस्पांस टाइम क्या है। जब प्रसिद्धि ने बताया कि वह लखनऊ की हैं और खुद समस्या झेल चुकी हैं। तब स्मृति ने कहा कि खुद तय करो कि वर्तमान में प्रदेश सरकार कैसी है। जब पीड़ित को ही पुलिस ये कहे कि वह स्वयं थाने आ जाए, वहीं शिकायत सुनेंगे तो मुसीबत में पुलिस से क्या उम्मीद की जा सकती है। स्मृति ने कहा, मैं पूछना चाहती हूं कि प्रदेश की पुलिस के पास ऐसी कितनी गाड़ियां हैं, जो बदमाशों की गाड़ी से तेज दौड़ती हैं। ऐसे कितने संसाधन हैं, जो अपराधियों से अधिक सशक्त हैं। पुलिस की कितनी ट्रेनिंग होती है, कितनी उनकी काउंसिलिंग होती है। इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए हर स्तर पर काम करने की जरूरत है। स्मृति ने इस दौरान अमेठी को लेकर भी सवाल किए। कहा कि जब तक ऐसी सरकार नहीं मिलेगी, जो समस्याओं का समाधान कर सके, तब तक स्थिति में सुधार नहीं हो सकता।

भेदभाव पर बोलीं मैं खुशकिस्मत हूं
नोएडा से लक्ष्मी ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर सवाल किया। पूछा कि क्या उन्हें भी कभी इस भेदभाव का शिकार होना पड़ा? इस पर स्मृति ने कहा, मेरी खुशकिस्मती है कि मैं ऐसे संगठन में हूं, जहां के पुरुषों ने ही उन्हें आज यह सम्मान दिया है। केवल भाजपा में ही सम्मान का माहौल है। वह चाहती हैं कि सभी बहनें हमसे जुड़ें और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी जताएं।

...तो सफेद हो जाता कालाधन
मेरठ की मृणालिनी ने सवाल किया कि प्रदेश के अस्पतालों में रिश्वत के बिना इलाज नहीं होता, बीजेपी इसे कैसे दूर करेगी? शिक्षिका पुष्पा सिंह ने प्रसव के दौरान होने वाली समस्याओं और महिला सम्मान का सवाल पूछा। जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पीएम के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य यही है कि हर देश की हर बेटी को सम्मान मिले। डॉ. विनीता निखिल ने नोटबंदी पर पूछा कि क्या योजना बनाकर यह बंदी नहीं करनी चाहिए थी? इस पर स्मृति ने कहा कि यदि योजना पहले से बता देते तो कालाधन जुटाने वाले नेता अपना पैसा सफेद न कर लेते।

पुलिस भैंस ढूंढ़ने में व्यस्त है
फतेहाबाद से एक महिला ने उत्पीड़न को लेकर सवाल पूछा। बताया कि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है। स्मृति ने कहा कि प्रदेश की पुलिस मंत्री की भैंस ढूंढ़ने में व्यस्त रहती है। सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी तो हर बलात्कारी और बदमाश जेल में होंगे। ऑडिटोरियम में बैठी रिया शर्मा ने यूपी पुलिस की भर्ती में महिला आरक्षण पर सवाल किया। इस पर स्मृति ने भाजपा की सरकार बनने पर सुधार की बात कही। लखनऊ की रिचा सिंह ने महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को लेकर सवाल किया। आगरा से भी महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को लेकर सवाल पूछा गया। गाजीपुर से महंगाई को लेकर सवाल किया गया। श्रावस्ती से नंदी तिवारी ने शौचालयों की समस्याओं को उठाया।


ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
सुभारती ऑडिटोरियम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह,  सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, चंद्र मोहन, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, क्षेत्रीय महामंत्री अनुपमा जायसवाल, विनीत अग्रवाल शारदा, कार्यक्रम के संयोजक वरुण गोयल, डॉ. मीनाक्षी भराला, विवेक रस्तोगी, पंकज भराला, डॉ. अंजू वारियर, ममता सेठी, डॉ. कशिका जैन, मीनल गौतम, अजीत चौधरी, आलोक सिसौदिया, गजेंद्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed