{"_id":"5c8aba89bdec22141c6e5d7e","slug":"161552595593-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने महाविद्यालय में चुनाव साक्षरता पाठशाला का आयोजन किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने महाविद्यालय में चुनाव साक्षरता पाठशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। एएसपीजी कॉलेज में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने चुनाव साक्षरता पाठशाला का आयोजन किया।
पाठशाला अंतर्गत महाविद्यालय के ऐसे छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं। वे लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन्हें ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मॉक पोल कराया। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि आप मतदान करेंगे तो 7 सेकेंड तक आपका मत वीवीपैट में प्रदर्शित होगा। जिससे आपको यह सुनिश्चित होगा कि मतदाता द्वारा जो मतदान किया है वह उससे सही चयन पर हुआ है। चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए आयोग द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण भारत में वीवीपैट के द्वारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी दुलीचंद महला एवं चुनाव एंबेसडर दीपांशु प्रकाश गोयल ने मॉक पाल को सफल संचालन कराया। यहां पर प्रो. सचिन, डॉ. रक्षा गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार, संजीव कुमार, डॉ. मीनू सिंह, पूजा गुप्ता, अदिति, फरहीम आदि ने मॉक पोल में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।