फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस परीक्षा के चलते साइबर लॉ की परीक्षा स्थगित

पुलिस परीक्षा के चलते साइबर लॉ की परीक्षा स्थगित

Tue, 19 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस परीक्षा के चलते साइबर लॉ की परीक्षा स्थगित
मेरठ। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने 20 जून को होने वाली बीए-एलएलबी दसवें सेमेस्टर की कोड 913 साइबर लॉ की परीक्षा स्थगित कर दी है। अब ये परीक्षा 21 जून को निर्धारित समय एवं परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से आग्रह किया था कि उन्हें दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी बीए-एलएलबी की परीक्षा पर असर पड़ रहा है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए इस परीक्षा की तिथि में फेरबदल कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस संबंध में सभी प्राचार्यों और केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार और मंगलवार को है। मेरठ के काफी छात्रों के सेंटर गैर जिलों में पड़े हैं। ऐसे में उनको 20 जून की परीक्षा में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन


खास बातें:
बीए-एलएलबी की 20 जून को होने वाली परीक्षा अब 21 को होगी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed