{"_id":"5ae4e6eb4f1c1ba1098b7192","slug":"161524950763-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो मेरठ खेलो प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो मेरठ खेलो प्रतियोगिता का समापन
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खिलाड़ी के जीवन में कोच का विशेष महत्व
मेरठ। क्रीड़ा भारती महानगर और सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक विभाग द्वारा आयोजित ‘खेलो मेरठ खेलो’ प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर बीसी दुबे ने की। जबकि मुख्यातिथि पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना रहे। खेलो मेरठ खेलो में करीब 950 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें 172 खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र वितरण किए गए। रविंद्र भड़ाना ने कहा कि खिलाड़ी निरंतर अभ्यास और सतत मेहनत से आगे बढ़ सकते हैं । खिलाड़ियों के अच्छे मार्गदर्शक के तौर पर एक कोच का जीवन में बहुत महत्व है। क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री कपिल त्यागी ने क्रीड़ा भारती की आगामी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। बताया संस्था खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतियोगिताएं कराती रहेगी। प्रतियोगिता के समापन के दौरान क्रीड़ा भारती, उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, मंत्री कपिल त्यागी, मीडिया प्रभारी श्वेता, जयराज जौदान, बरखा चौधरी, देवेश चौधरी, अमित तेवतिया, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
‘खेलो मेरठ खेलो’ प्रतियोगिता का समापन