{"_id":"5acfcd1e4f1c1be9328b4b76","slug":"161523567902-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएन के प्राचार्य को 21 हजार का पुरस्कार, युद्घवीर सिंह का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएन के प्राचार्य को 21 हजार का पुरस्कार, युद्घवीर सिंह का सम्मान
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएन और मेरठ कॉलेज के प्राचार्यों को किया सम्मानित
मेरठ। डीएन डिग्री कॉलेज में बेहतर माहौल बनाने के लिए मैनेजमेंट के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. बीएस यादव को 21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मेरठ कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. युद्घवीर सिंह को सम्मानित करते हुए बधाई दी।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता और अवैतनिक मंत्री दयानंद गुप्ता ने बैठक में कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी के पांच वर्षों के कार्यकाल में कॉलेज को नैक द्वारा ए ग्रेड दिया गया। इसी के साथ अनुशासित रहते हुए छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में बेहतर करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा महोत्सव के आयोजन पर उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस यादव को बधाई दी। प्रबंध समिति ने 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. युद्घवीर सिंह को मेरठ कॉलेज का प्राचार्य बनाए जाने पर प्रबंध समिति ने उनको भी सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया।