फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इस सप्ताह होगी शहरी सरकार के लिए जोरआजमाइश

इस सप्ताह होगी शहरी सरकार के लिए जोरआजमाइश

Tue, 31 Oct 2017 02:38 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
इस सप्ताह होगी शहरी सरकार के लिए जोरआजमाइश
नामांकन के लिए इस सप्ताह होगी जोर आजमाइश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
निकाय चुनाव में नामांकन के लिए इस सप्ताह राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी जोर आजमाइश होगी। एक तरफ जहां अंतिम समय तक राजनीतिक दल प्रत्याशी चयन के लिए जूझते नजर आएंगे तो दूसरी तरफ प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन में शक्ति प्रदर्शन अहम होगा। इन सबके बीच नामांकन के जुलूसों और नामांकन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन के लिए चुनौती होगा।
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के दो दिन बीत चुके हैं, हालांकि अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। लेकिन छह नवंबर अंतिम तिथि होने के कारण चार, पांच और छह नवंबर को नामांकन पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा। महापौर पद पर बसपा और सपा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है तो भाजपा प्रत्याशी चयन के अंतिम दौर में है। वहीं कांग्रेस और रालोद के अलावा आप, शिव सेना जैसे दलों के साथ कुछ निर्दलीय भी मैदान में होंगे। इनमें बड़े राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का नामांकन में शक्ति प्रदर्शन पर जोर होगा।
विज्ञापन

सभी राजनीतिक दल इस समय नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद प्रत्याशी को लेकर मंथन में जुटे हैं तो नगर निगम में पार्षद प्रत्याशी तय नहीं हो पा रहे हैं। संगठन पदाधिकारियों को पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच जिताऊ प्रत्याशी चयन चुनौती बना हुआ है। माना जा रहा है कि सभी राजनीतिक दल चार नवंबर तक अपने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
प्रत्याशी चयन में जूझ रहे राजनीतिक दल, नामांकन भरने में होगा शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed