{"_id":"59bd99b64f1c1b21688b4f5e","slug":"161505597878-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूनाला पटरी पर अतिक्रमण बना सिर दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूनाला पटरी पर अतिक्रमण बना सिर दर्द
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम बैरंग लौटी
मेरठ। आबूनाला पटरी को कब्जामुक्त कराने पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि अतिक्रमण करने वालों ने तीन दिन के भीतर स्वयं ही मलबा हटाने का लिखित में आश्वासन दिया है।
कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने आबूनाला पटरी को अतिक्रमण मुक्त और हराभरा करने के निर्देश दिए हैं। पिछले सप्ताह कमिश्नर ने अपनी मौजूदगी में आबूनाला पटरी पर पौधरोपण कराया। लेकिन फूलबाग कालोनी के सामने नाला पटरी पर कुछ परिवारों ने पक्के मकान बनाए हुए हैं। इस पर कमिश्नर ने इन सभी परिवारों को डूडा के मकानों में मकान दिलाने के निर्देश दिए थे। जिस पर मकान मालिकों ने स्वयं ही मलवा हटाने का आश्वासन दिया था। शनिवार को टैक्स अधीक्षक नरेश सिवालिया, सफाई इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर की टीम ने मकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची। इस दौरान लोगों ने टीम का विरोध कर दिया। जब निगम टीम ने अतिक्रमण हटाने की बात कही तो उन्होंने लिखित में आश्वासन दिया कि आगामी मंगलवार तक वह स्वयं ही मलवा हट लेंगे।
खास बात
आबू नाले की पटरी पर पहुंची थी निगम की टीम, लोगों ने किया विरोध