फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Sun, 10 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा
विज्ञापन

मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी के कैंप कार्यालय आधुनिक कांप्लेक्स शारदा रोड पर हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने की तथा संचालन प्रवक्ता हरि किशन वर्मा ने किया। बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि पूरे शहर के नाले गंदगी से भरे पड़े है। हल्की बारिश से ही सड़कों पर जलभराव हो जाता है, लेकिन भाजपाई फोटो खिंचवाने के लिये काली नदी पर खड़े हो जाते हैं। उन्होंने सभी वार्ड अध्यक्षों व चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बीएलओ से संपर्क कर अपने क्षेत्र की अधिक से अधिक वोट बनवाएं। बैठक में हेमचंद ठेकेदार, श्याम सुंदर गुप्ता, अखिल कौशिक, सलीमउद्दीन शाह, हाजी मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू, डॉ. संजीव अग्रवाल, राहिल बेगम, मासूम असगर, विजय शर्मा, महेश जैन, अनस सुल्तान, कुलदीप शर्मा, हाशिम अंसारी, मतीन अंसारी, यामीन फरिश्ता आदि मौजूद रहे।
निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मिले कैंट विधायक
फोटो समाचार
मेरठ। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपाई पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं। जहां भाजपाइयों ने महापौर प्रत्याशी के लिए पार्टी हाईकमान के दरबार में अर्जी लगानी शुरू कर दी है। वहीं पार्षद प्रत्याशियों ने स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों से संपर्क साध लिया है। शनिवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे से मिलने पहुंचे। विधायक ने जहां प्रदेश अध्यक्ष को मेरठ नगर निगम की समीकरणों से अवगत कराया। वहीं उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल अपने साथ संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल को साथ लेकर दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से महेन्द्र नाथ पांडे से मुलाकात की। लगभग एक घंटे तक चली वार्ता में विधायक ने नगर निगम क्षेत्र से जुड़ने वाली शहर, कैंट, मेरठ दक्षिण विधान सभा में भाजपा का गढ़ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि महापौर और अधिक से अधिक वार्ड पार्षदों को जीत हासिल कराने में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करने की तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने महानगर और जिला संगठन को लेकर भी काफी बिंदुओं पर चर्चा की। कैंट विधायक ने कहा कि उनके नेतृत्व में उप्र में संगठन मजबूत होगा। इनके साथ भाजपा कार्यकर्ता ठा. ओपी सिंह, पंकज चौधरी, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अंकित सिंहल, विपिन, संजीव गुप्ता आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed