फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक सितंबर से पॉलीथीन पर प्रतिबंध

एक सितंबर से पॉलीथीन पर प्रतिबंध

Sat, 26 Aug 2017 02:55 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
एक सितंबर से पॉलीथीन  पर प्रतिबंध
पहली सितम्बर से मंडल में पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध
विज्ञापन

पॉलीथीन का उपयोग करने वालों पर लगाएं पांच हजार रुपये की जुर्माना : मंडयायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कमिश्नरी में शुक्रवार को हुई बैठक में मंडयायुक्त डा. प्रभात कुमार ने कहा कि मंडल के सभी जनपदों में एक सितंबर से पॉलीथीन व प्लास्टिक बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करें। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एनजीटी के दिये निर्देशों के तहत पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाएं।
मंडयायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी इस पर कार्ययोजना बनायें तथा नगर निकाय इसके लिए बायलॉज तैयार करे। पूरे शहर में उद्घोषणा कराएं तथा व्यापारियों का इसमें सहयोग लें। स्वयं सहायता समूहों को पेपर बैग बनाने के लिए प्रेेरित करें। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा और बाजार में पेपर बैग की कमी नहीं होगी। उन्होंने संयुक्त निदेशक खाद्य को इसका नोडल अधिकारी नामित कर मंडलीय साप्ताहिक प्रगति आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम मेरठ समीर वर्मा, हापु़ड़ कृष्ण करूणेश, गाजियाबाद मिनीस्त्री एस, बागपत भवानी सिंह, गौतमबुद्धनगर बीएन सिंह, बुलन्दशहर रोशन जैकब, सीडीओ मेरठ आर्यका अखौरी, बागपत चांदनी सिह, हापुड़ दीपा रंजन, गाजियाबाद रमेश रंजन, बुलन्दशहर जसजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्मल हिंडन के कार्यों की समीक्षा
मेरठ। आयुक्त सभागार में निर्मल हिंडन के कार्यों की समीक्षा बैठक में समिति ग्राम स्तर पर ग्राम स्तरीय समिति गठित करने, ग्राम प्रधानों की कार्यशाला कराने, वन महोत्सव आयोजित करने, व हिंडन नदी के किनारे हुए अतिक्रमण को सूचीबद्ध कर सूची प्रेषित करने के लिये निर्देशित किया। कहा कि सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी निर्मल हिंडन कोष में अपना एक दिन का वेतन सहयोग राशि के रूप में दें। उन्होंने कहा कि हिंडन के निर्मल होने पर भावी पीढ़ी को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मेरठ में 30 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने मेरठ, गौतमबुद्धनगर ,बागपत व हापुड़ को 31 दिसंबर तक ओडीएफ घोषित करने को कहा। उपनिदेशक पंचायती राज प्रवीणा चौधरी ने बताया कि हापुड़ एवं गाजियाबाद को ओडीएफ घोषित करा लिया गया है। मेरठ, गौतमबुद्धनगर व बागपत को 31 दिसंबर तक ओडीएफ करा लिया जाएगा। बुलन्दशहर को अगले वर्ष तक घोषित करा लिया जाएगा। उन्हाेंने फसल ऋण मोचन योजना की समीक्षा में कहा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचायें। उन्होंने कर करेत्तर की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा
मेरठ। मंडलीय कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कानून व शांति व्यवस्था के प्रति सजग रहकर कार्य करने तथा छोटी से छोटी घटनाआें को गंभीरता से लेने को कहा। गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई के निरुद्घ लोगों की संपत्ति को अटैच करने, भ्रष्टाचारियों पर कड़ा एक्शन करने, गुंडा एक्ट में प्रभावी व ठोस कार्रवाई करने, भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने कहा कि भूमाफियाओं से ग्राम सभा की कितनी भूमि खाली करायी गयी है तथा वर्तमान में उसकी क्या स्थिति है इसकी आख्या दें। कहा कि जमीनों के प्रकरण पर खास ख्याल रखें। दोषी पाये जाने पर संबंधित एसडीएम के विरुद्ध एक्शन होगा। कहा कि अध्ययन में पाया गया है कि बुलन्दशहर में डकैती, लूट, हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हापुड़ में वाहन चोरी व चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। गाजियाबाद में अपहरण व मेरठ में बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि आलोच्य अवधि में मंडल में 24450 आपराधिक घटनाएं हुईं। अपर आयुक्त ने बताया कि एक जनवरी 2017 से 31 जुलाई 2017 तक मंडल में निरोधात्मक कार्रवाई में 1490 अपराधियों पर गुंडा एक्ट व 154 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed