फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.60 lakh cheated in the name of getting job in irrigation department

सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख ठगे

Sat, 10 May 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh cheated in the name of getting job in irrigation department
मेरठ। सिंचाई विभाग के गंगनहर निर्माण खंड में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से उसके परिचित ने 1.60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनाकर दे दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रोहटा रोड शांतिकुंज निवासी रुपेश कुमार ने एसएसपी से शिकायती की। इसमें बताया कि उसकी बुआ का बेटा विरांत बेरोजगारी की वजह से परेशान चल रहा था। विरांत की नौकरी के लिए रुपेश ने अपने परिचित गाजीपुर गांव निवासी घनश्याम कश्यप से बात की। आरोप है कि घनश्याम ने सिंचाई विभाग के गंगनहर निर्माण खंड के अधिकारियों से जान-पहचान बताते हुए विरांत की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए आरोपी ने उनसे 1.60 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि कई दिन बाद भी आरोपी ने रकम नहीं लौटाई है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


----

नौकरी व पीएम आवास योजना के नाम पर 1.35 लाख ठगे

मेरठ। नौकरी व पीएम आवास योजना में मकान बनवाने के नाम पर गिरोह ने महिला से 1.35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।चंद्रलोक कॉलोनी निवासी रेनू शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब तीन माह पूर्व अंकुर शर्मा नाम का युवक उनके मकान पर आया। उसके साथ दो गार्ड अब्दुल और प्रवीण, चालक नरेंद्र सैनी थे। अंकुर शर्मा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना में मंडल मंत्री है। बुलंदशहर से उसका ट्रांसफर मेरठ हो गया है। उसे एक कमरा किराए पर रहने के लिए चाहिए। रेनू शर्मा ने उस पर विश्वास कर एक कमरा, रसोई और बाथरूम किराए पर दे दिया। कुछ दिन बाद अंकुर शर्मा और उसकी पत्नी सेला ने रेनू से कहा कि तुम्हारे बेटे की नौकरी आवास-विकास परिषद में लगवा दूंगा। उन्होंने 1.35 लाख रुपये अंकुर शर्मा को दे दिए। बाद में आरोपी ने नौकरी लगवाई और न रुपये लौटाए। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed