फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 years ago, Bhuvneshwar started his IPL career with RCB

Meerut News: 16 साल पहले भुवनेश्वर ने आरसीबी से ही की थी आईपीएल की शुरुआत

Tue, 01 Apr 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
16 years ago, Bhuvneshwar started his IPL career with RCB
मेरठ। मेरठ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बुधवार को एक बार फिर से गुजरात की टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। पिछले मैच में उन्होंने चेन्नई के खिलाफ एक विकेट प्राप्त कर काफी किफायती गेंदबाजी की थी, जिसके चलते उनका खेलना लगभग तय है। वहीं भूवी के आईपीएल कॅरिअर की बात करें तों उन्होंने इस टूर्नामेंट में वर्ष 2009 में 16 साल पहले आरसीबी से ही खेलना शुरू किया था। इसके बाद अब 2025 में वह आरसीबी की जर्सी में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार को इस सत्र के पहले मैच में आरसीबी की ओर से खेलने का मौका नहीं मिल पाया था वह चोट के चलते बाहर थे। दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ उन्होंने पावरप्ले में 3 ओवर डाले और 20 रन देकर एक विकेट झटका था। अब बुधवार को गुजरात के खिलाफ आरसीबी का मैच होगा, जिसमें लगभग उनका खेलना तय माना जा रहा है। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2009 मे आरसीबी की ओर से मैच खेला था। इसके बाद 238 मैच बाद फिर से वह आरसीबी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। यह भी उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2009 में उन्हें आरसीबी ने खरीदा था वहीं इस वर्ष आरसीबी ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने इस सत्र से पहले अपने आईपीएल कॅरिअर में लगभग 176 मैच खेले और 181 विकेट लिए है। उनका सर्वश्रेष्ठ 19 रन देकर 5 विकेट हैं। वह दो बार आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने जा चुके हैं। भुवेनश्वर कुमार ने 2012 से लेकर 2022 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला है। 2022 के बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन वह लगातार आईपीएल खेल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed