{"_id":"5d17c5bb8ebc3e3c8a2fba2a","slug":"156183901418-meerut-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्यूबवेल आपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्यूबवेल आपरेटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से ट्यूबवेल आपरेटर की मौत
परीक्षितगढ़। किठौर-परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित ग्राम कैलीरामपुर में शनिवार सुबह पैदल बाइक ले जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक लेकर फरार होने लगा तो ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। इस पर चालक ग्राम राधना में ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार की मौत से कैलीरामपुर के ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने किठौर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। मृतक के पुत्र ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना भावनपुर अंतर्गत ग्राम खोजापुर निवासी महिपाल (50) पुत्र हरस्वरूप भावनपुर में सिंचाई विभाग में ट्यूबवेल आपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम कैलीरामपुर में बहन विमलेश से मिलने आया था। बहन के घर पहुंचने पर महिपाल की बाइक में पंक्चर हो गया। इस पर महिपाल पत्नी कमलेश को बहन के घर छोड़कर पैदल बाइक लेकर पंक्चर लगवाने सड़क पर पहुंचा। इसी दौरान परीक्षितगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार होने लगा। इस पर ग्रामीणों द्वारा ट्रक का पीछा किया गया। जिन्हें देख चालक किठौर थाना क्षेत्र के गांव राधना में ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
महिपाल की मौत हो जाने पर कैलीरामपुर के ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण ट्रक को परीक्षितगढ़ में लाने तथा चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे थे। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई तथा शव नहीं उठने दिया। करीब चार घंटे बाद ट्रक थाना परीक्षितगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। महिपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी कमलेश एवं बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के पुत्र संजय ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी।