फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किठौर में ज्यादा रहता था फर्जी जेई का आना-जाना

किठौर में ज्यादा रहता था फर्जी जेई का आना-जाना

Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
किठौर में ज्यादा रहता था फर्जी जेई का आना-जाना
किठौर में ज्यादा रहता था फर्जी जेई का आना-जाना
विज्ञापन

नीली बत्ती लगाकर फर्जी जेई द्वारा रौब जमाने का मामला
किठौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने पर मामला दबाया
मेरठ। नीली बत्ती लगी अर्टिगा कार से जावेद ज्यादातर किठौर इलाके में पहुंचता था। किसी को मंत्री तो किसी को जेई बताकर लोगों से ठगी करना उसका पेशा बन गया था। यही नहीं वह कई बार पुलिस को भी झांसा दे चुका था। यही कारण रहा कि मुकदमा पंजीकृत करने के बाद भी किठौर पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई थी। किठौर पुलिस ने एक बार भी उसको पकड़ने की जहमत नहीं उठाईं। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रही उसकी पत्नी आइसा को हिरासत में लिया तो जावेद हंगामा करने लगा। तब जाकर पुलिस ने इस आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया।
हंगामा हुआ तो दूसरे थाने भेजा
दंपती को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कोतवाली लेकर पहुंची। इसकी जानकारी पर जावेद के परिजन और रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। लोगों ने हंगामा किया। मामला तूल पकड़ता, इससे पहले ही पुलिस ने जावेद को लालकुर्ती थाने तो आइसा को महिला थाने भेज दिया। लोगों का आरोप था कि दंपती बेकसूर है और पुलिस उन्हें झूठे केस में फंसाना चाहती है। इसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका का पर्दाफाश करने का नतीजा
पुलिस के मुताबिक आरोपी जावेद ने पूछताछ में आरोप लगाया कि उसे किठौर के एक युवक ने फंसाया है। उक्त युवक उसका दूर का रिश्तेदार है। युवक की मौसी फर्जी कागज बनवाकर एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका बनी हुई है। इसके सारे दस्तावेज उसके पास है। फर्जी शिक्षिका का पर्दाफाश किया, जिसका नतीजा कि उसे जेल भेजा जा रहा है। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed