फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चेयरमैन की हत्या के विरोध में 22 जिलों के वकील आज हड़ताल पर

चेयरमैन की हत्या के विरोध में 22 जिलों के वकील आज हड़ताल पर

Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन की हत्या के विरोध में 22 जिलों के वकील आज हड़ताल पर
चेयरमैन की हत्या के विरोध में 22 जिलों के वकील आज हड़ताल पर
विज्ञापन

आगरा में बार काउंसिल ऑफ यूपी की चेयरमैन दरवेश यादव की हत्या का मामला
केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में वकीलों ने जताया घटना पर तीखा आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। आगरा में बार काउंसिल ऑफ यूपी की प्रथम महिला चेयरमैन दरवेश सिंह यादव की बुधवार को गोली मारकर की हत्या की घटना पर वकीलों ने तीखा आक्रोश जताया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन/मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम ने समिति से जुड़े मेरठ सहित 22 जिलों के वकीलों से आज बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य न करने की अपील की है।
केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन मांगेराम ने बताया कि यह एक दु:खद और गंभीर घटना है। जिसको लेकर मेरठ बार एसोसिएशन रोष व्यक्त करती है। उधर, बार काउंसिल ऑफ यूपी के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने फोन पर बताया कि उनके साथ चुनी गईं चेयरमैन दरवेश सिंह की हत्या बहुत गंभीर अपराध है। प्रदेश में वकील सुरक्षित नही हैं जहां पर उनके चेयरमैन की हत्या कचहरी परिसर में ही कर दी गई। इसके लिए वह मांग करते हैं कि वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दरवेश सिंह की अंत्येष्टि होने की सूचना है, जिसको लेकर प्रदेश के वकील विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वहीं, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह व महामंत्री आनंद कश्यप ने भी इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए आज बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में अधिवक्ता परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अतिरिक्त एडवोकेट जनरल कृष्ण पहल, यूपी बार काउंसिल के सदस्य बलवंत सिंह, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, पूर्व सदस्य अनिल कुमार बख्शी, चौ. जगदीश सिंह सिरोही, चौ. नरेंद्र पाल सिंह, सुमन गुप्ता, डॉ. ओपी शर्मा, एमपी शर्मा, केके पाहवा, पंकज शर्मा, डीजीसी अनिल तोमर, राजकुमार गुर्जर, प्रभात मलिक, मुनीष त्यागी, अब्दुल जब्बार खान, अमरपाल राणा, विरेंद्र कुमार, पीके तोमर, परवेज आलम, संदीप कुमार बंसल ने इस घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष गगन राणा ने भी घटना पर रोष व्यक्त करते हुए निंदा की। अधिवक्ता परिषद की मेरठ इकाई द्वारा भी निंदा की गई। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन उप्र की मेरठ इकाई द्वारा बैठक कर महिला चेयरमैन की हत्या की कठोर शब्दों में निंदा कर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई। यूनियन के राज्य सचिव ब्रजवीर सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, पुलिस जुर्म की घटनाएं कुछ दिनों से चरम सीमा पर हैं, इन्हें रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed