{"_id":"5d016499bdec22073706eb02","slug":"156037236817-meerut-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभारती में बाउंसर की हत्या के बाद पिता की भी सदमे से मौत, पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभारती में बाउंसर की हत्या के बाद पिता की भी सदमे से मौत, पुलिस के हाथ खाली
Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
बाउंसर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सुभारती विवि में रविवार रात को हुई बाउंसर मनोज की हत्या के सदमे में बुधवार को उनके पिता बिजेंद्र नागर (57) की हार्टअटैक से मौत हो गई। एक परिवार में तीन दिन में दो मौतों से बहादरपुर गांव में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस को हत्या में नामजद आरोपियों का भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी मनोज नागर पुत्र बिजेंद्र सिंह सुभारती यूनीवर्सिटी में बाउंसर था। रविवार रात कार सवार युवकों ने मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि फायरिंग में बाउंसर कृष्णवीर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर अनिल कुमार घायल हुए थे। मनोज के भाई नीरज नागर ने फाइन आर्ट के छात्र सूरज और मोहित शर्मा व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि जांच में अक्षत और अर्जुन का नाम भी सामने आया है, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बुधवार को मनोज के पिता की मौत हो गई। बिजेंद्र नागर किसान थे। जब से मनोज की हत्या हुई, तभी से वह सदमे में और बीमार थे। इंस्पेक्टर जानी बृजेश कुमार शर्मा का कहना है कि मनोज की हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सूरज और मोहित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन