फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आंधी से किसानों पर आफत, आम की फसल को नुकसान

आंधी से किसानों पर आफत, आम की फसल को नुकसान

Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
आंधी से किसानों पर आफत, आम की फसल को नुकसान
आंधी से किसानों पर आफत, आम की फसल को नुकसान
विज्ञापन

सभी केंद्र
10 प्रतिशत तक नुकसान आम की फसल को
पहले सफेद रेतुआ बीमारी की पड़ी थी मार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम/मेरठ। मंगलवार की रात और बुधवार तड़के आई आंधी ने किसानों की नींद उड़ा दी है। वैज्ञानिकों की मानें तो आंधी से आम की करीब 10 प्रतिशत फसल को नुकसान होने की संभावना है।
कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. सुनील मलिक ने बताया कि इस बार आंधी का दौर मार्च से शुरू हो गया था। अप्रैल और मई के अलावा जून में भी आंधी का असर देखने को मिल रहा है। पहले आम की फसल पर सफेद रेतुआ की मार पड़ी थी। जिससे आम की फसल को को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बार नमी ज्यादा होने से मार्च में ही फल आने के समय पर बीमारी आ गई थी। शुरुआत से ही मौसम आम की फसल के लिए अनुकूल नहंी था। सीजन को लेकर आम उत्पादक भी काफी चिंतित थे। अब फिर से आंधी ने नुकसान पहुंचाया है। मंगलवार देर रात आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे से भी अधिक थी। आंधी मेरठ ही नहीं, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद आदि जिलों में काफी तेजी से आयी थी। अभी तक आकलन में करीब दस प्रतिशत के नुकसान की बात सामने आ रही है। अगर यह आंधी का दौर आगे भी रहा तो यह प्रतिशत 15 से भी ऊपर पहुंच सकता है। आम की फसल का इस समय पीक समय चल रहा है, ऐसे में आंधी का आना सहीं नहीं है।
विज्ञापन

पारा गिरा, 15-16 में बारिश के आसार
मंगलवार रात आंधी और बारिश से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार सुबह भी हवा की गति तेज रही। तापमान गिरने के बावजूद मौसम गर्म रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 और 16 जून को बारिश होने की संभावना है। आंधी के बीच बारिश से मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन बुधवार सुबह के समय से ही मौसम बदला हुआ था। दोपहर को हवा के बीच उमस बनी रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 50 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अगले दो दिन मौसम ऐसे ही रहेगा। तापमान फिर से 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है। बारिश से पहले गर्मी का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed