फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कारोबारी से लूट में लोकल बदमाशों पर फोकस

कारोबारी से लूट में लोकल बदमाशों पर फोकस

Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी से लूट में लोकल बदमाशों पर फोकस
कारोबारी से लूट में लोकल बदमाशों पर फोकस
विज्ञापन

- स्टील कारोबारी से कमला नगर में 7.50 लाख की लूट का मामला
- चटवा गैंग पर अंदेशा, क्राइम ब्रांच और टीपी नगर पुलिस ने बदमाशों की कुंडली खंगाली
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्टील कारोबारी मदन गोपाल गुप्ता से टीपी नगर थाना क्षेत्र के कमला नगर में 7.50 लाख रुपये की लूट के मामले में क्राइम ब्रांच और टीपी नगर पुलिस ने बुधवार को लोकल बदमाशों की कुंडली खंगाली है। चटवा गैंग पर भी अंदेशा है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी वरुण शर्मा, इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम टीम के साथ कारोबारी की फुटबाल चौक स्थित श्याम स्टील फर्म पर पहुंचे। पुलिस ने कारोबारी और फर्म के कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस का लोकल बदमाशों पर फोकस है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों को पहले से जानकारी थी कि कारोबारी अकेले घर जाते हैं और उनके पास काफी पैसा होता है। सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। बागपत रोड को छोड़कर कमला नगर के अंदर ही लूट की वारदात करना बदमाशों ने मुनासिब समझा। क्राइम ब्रांच ने पांच संदिग्ध लोग हिरासत में लिए हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस अधिकारी एक इनपुट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में बदमाश
पुलिस ने बुधवार को बागपत रोड पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। एक फुटेज में बाइक पर जाते बदमाश दिखाई दिए है। फुटेज में बदमाशों के चेहरे साफ न आने के चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे
कारोबारी से लूट की घटना होने की जानकारी पर बुधवार दोपहर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ उनकी फर्म पर पहुंचे। कारोबारी से घटना की जानकारी लेकर एडीजी और एसएसपी को कॉल की। घटना पर नाराजगी जताते हुए जल्द लुटेरों को पकड़ने की बात कही।

चटवा गैंग पर अंदेशा
पुलिस ने अलताफ उर्फ चटवा गैंग पर अंदेशा जताया है। पुलिस ने बताया कि चटवा फिलहाल जेल में है। लेकिन उसका गैंग सक्रिय है। वह सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम देते है। दबाव पड़ने पर गोली मारने से भी नहीं हिचकिचाते। हालांकि पुलिस की दूसरे गैंगों के बदमाशों पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed