फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर हुए पांच हादसे, एक युवती की मौत, 22 घायल

हाईवे पर हुए पांच हादसे, एक युवती की मौत, 22 घायल

Mon, 10 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हुए पांच हादसे, एक युवती की मौत, 22 घायल
हाईवे पर हुए पांच हादसे, एक युवती की मौत, 22 घायल
विज्ञापन

दौराला। नेशनल हाईवे पर बीते 24 घंटे में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि घायलों को समीप के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मदीना कॉलोनी मेरठ निवासी तीर्थयात्रियों का एक जत्था टाटा मैजिक में सवार होकर शनिवार को रुड़की स्थित कलियर शरीफ गया था। बताया कि शनिवार देर रात लौटते समय हाईवे पर कनौड़ा गांव के सामने अचानक टाटा मैजिक का टायर फट गया। इस पर चालक मेहरबान टाटा मैजिक से नियंत्रण खो बैठा। जिससे टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में मेहरबान, तसलीम, उमर, नासिर,, आदिल, शाहिल, महिला नसीमा, शमा, परवीन व अफसान गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दौराला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा भी शनिवार देर रात दौराला थाने के सामने हुआ। एक दंपति मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान दंपति को खतौली की ओर से मेरठ जा रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दौराला कस्बा निवासी सुनील एवं उसकी पत्नी इंदू और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, तीसरा हादसा दौराला थाने के सामने रविवार तड़के ओवरब्रिज पर हुआ। खतौेली से मेरठ की ओर जा रही ईटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ईंटें हाईवे पर इधर-उधर बिखर गईं और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। मार्ग पर किसी तरह यातायात सुचारू रूप से चलाया। हादसे में ट्रैक्टर सवार जाकिर, साहिल समेत चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह में ही जड़ौदा कलां मुजफ्फरनगर में एक रिसोर्ट मैनेजर के टीएल नर्सिंघम अपनी 22 वर्षीय बेटी प्रेमलता को स्विफ्ट कार से दिल्ली छोड़ने जा रहे थे। साथ में उनकी पत्नी भी थी, जबकि कार चालक चला रहा था। बताया कि जब उनकी कार हाईवे पर दौराला ओवरब्रिज के पास पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। इस पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते दौराला पुलिस ने टोल एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को पास एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद
उधर, सरधना निवासी 65 वर्षीय जगवा देर शाम हाईवे पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान खतौली की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया है। देर रात से रविवार शाम तक हाईवे पर कई हादसे हुए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे में युवती की मौत हो गई। वहीं, मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसलिए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - रितेश कुमार, एसओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed