फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्टंट कर रहे किशोर की स्कूटी कैंटर से टकराई, मौत

स्टंट कर रहे किशोर की स्कूटी कैंटर से टकराई, मौत

Fri, 07 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्टंट कर रहे किशोर की स्कूटी कैंटर से टकराई, मौत
स्टंट कर रहे किशोर की स्कूटी कैंटर से टकराई, मौत
विज्ञापन


मेरठ। ईद के त्योहार पर साथियों के साथ घूमने निकले किशोर की स्कूटी पर स्टंट करने के दौरान कैंटर से टक्कर लगने पर मौत हो गई। उसके अन्य साथी मामूली रूप से चोटिल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को घटना की सूचना मिली तो उनमें कोहराम मच गया।
हादसा टीपीनगर थाना क्षेत्र में मेवला फ्लाईओवर पर हुआ। मुमताजनगर निवासी उम्मेद (15) पुत्र उम्रदराज अपने तीन दोस्तों को साथ शॉप्रिक्स मॉल से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी सवार किशोर सड़क पर स्टंट करते चल रहे थे। फ्लाईओवर पर स्कूटी चला रहे उम्मेद का संतुलन बिगड़ गया। उसने अचानक ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में उम्मेद गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद कैंटर चालक और उम्मेद के दोस्त मौके से फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल उम्मेद को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवाजी रोड पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बहराइच के महेशपुर निवासी राधेलाल पाल (45) पुत्र मांगेलाल अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। वह बाइक से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुधवार देररात उपचार के दौरान राधेलाल की मौत हो गई। इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि हादसे का शिकार बने व्यक्ति के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed