फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लोन पर गाड़ी खरीदी और फर्जीवाड़ा करके बेच दी

लोन पर गाड़ी खरीदी और फर्जीवाड़ा करके बेच दी

Fri, 07 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
लोन पर गाड़ी खरीदी और फर्जीवाड़ा करके बेच दी
लोन पर गाड़ी खरीदी और फर्जीवाड़ा करके बेच दी
विज्ञापन


मेरठ। बैंक से 16 लाख का लोन लेकर गाड़ी खरीदी और फिर फर्जी तरीके से कागज बनाकर उसको बेच दिया। पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग दो थानों में रिपोर्ट हो गई है। वहीं पोल खुलने पर आरटीओ भी कठघरे में है।
इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत कुमार मिश्रा के अनुसार, दिल्ली रोड बिजली बंबा बाईपास स्थित पामग्रीन सुपरटेक फ्लैट नंबर-813 में प्रॉपर्टी डीलर सुरेश कुमार रहते हैं। सुरेश कुमार ने 2017 में टाटा कंपनी की हैक्सा गाड़ी खरीदी थी। इसमें चौधरी चरण सिंह विवि के सामने एक बैंक से 16 लाख रुपये का लोन लेना बताया गया। दो-तीन किश्त देने के बाद सुरेश ने लोन जमा करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

बैंक ने सुरेश को नोटिस भेजा। सुरेश ने आरटीओ से फर्जी कागज तैयार करके गाड़ी 12 लाख रुपये में विकास निवासी प्रहलादनगर, लिसाड़ीगेट को बेच दी। विकास ने भी तीसरे युवक को गाड़ी बेचना बताया। जानकारी पर बैंक ने मेडिकल थाने में सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कराया। विकास ने भी लालकुर्ती थाने में केस कराया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जेल, आरटीओ पर जांच
मेडिकल थाने में तैनात विवेचक मुनेंद्र कुमार के मुताबिक, आरोपी सुरेश को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी सुरेश ने अपनी गाड़ी की एनओसी ली और कागजों में लोन को हटवाया। उसके बाद फर्जी कागज भी आरटीओ में दलालों के जरिये तैयार कराए। उसके बाद गाड़ी को बेचा गया। पुलिस ने बताया कि जांच कराई जाएगी कि आखिर फर्जी कागज कैसे तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed