{"_id":"5cf979b2bdec22073c2c974b","slug":"155985348514-meerut-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती थाने पहुंची, शादी करने की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवती थाने पहुंची, शादी करने की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवती थाने पहुंची, शादी करने की जानकारी दी
सरधना। क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की परंतु सफलता नहीं मिली। इस पर परिजनों ने थाने में एक युवक पर अगवा करने का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। इस पर युवती बृहस्पतिवार सुबह युवक को साथ लेकर थाने पहुंची। उसने खुद को बालिग बताते हुए हरिद्वार के एक मंदिर में शादी करने की जानकारी दी।
क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व एक युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। इसी बीच पड़ोसी युवक उसी दिन लापता हो गया। परिजनों ने युवती की तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका। इस पर थाने में मोहल्ले के युवक पर अगवा करने का संदेह जताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों पर युवती को लाकर देने के लिए दबाव बनाया। इस पर युवती बृहस्पतिवार को युवक संग थाने पहुंची। उसने खुद को बालिग बताया। युवक पांचवीं पास जबकि युवती इंटर की पढ़ाई कर चुकी है। युवती ने कहा कि उसे अगुवा नहीं किया गया जबकि वह पड़ोसी युवक से काफी समय से प्रेम करती है। उन्होंने हरिद्वार के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली है। फिलहाल युवती एवं युवक के परिजन दोनों को अलग-अलग करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रेेमी युगल एक साथ रहने की जिद पर अड़ा है। दोनों का कहना है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है। अब उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इस मामले में लिखा-पढ़ी नहीं हो सकी थी। दोनों पक्ष अपने-अपने बच्चों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग हैं।