{"_id":"5cf82752bdec2206fe0625aa","slug":"15597668613-meerut-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची लापता, अपहरण की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची लापता, अपहरण की आशंका जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची लापता, अपहरण की आशंका जताई
खरखौदा। कांशीराम कॉलोनी में बीती म़ंगलवार रात नौ वर्षीय बच्ची घर के बाहर से खेलते वक्त अचानक लापता हो गई। इस मामले में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी नौ वर्षीय बच्ची घर के बाहर बच्चों संग खेल रही थी। परिजनों के अनुसार रात्रि में करीब नौ बजे तक बच्चों ने उसे देखा। इसके बाद अचानक लापता हो गई। पीड़ित पक्ष ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने रात में ही बच्ची की तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका। इस मामले में परिजनों ने बच्ची के अपहरण के साथ किसी अनहोनी की आशंका के चलते तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं, गांव फफूंडा निवासी सचिन पुत्र जयवीर सिंह गांव में ही फल एवं सब्जी की दुकान करता है। वह चार दिन पहले घर से मेरठ मंडी से सामान लेने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। इस मामले में दोनों पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।